योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन
मौसम का पूर्वानुमान
जानकारी
उत्तर रेलवे के क्षेत्र में आने वाला योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जो हरिद्वार रेलवे जंक्शन की एक शाखा लाइन से जुड़ा हुआ है। शहर के इंद्रमणि बडोनी चौक जिसे नटराज चौक से भी पहचाना जाता है से यह स्टेशन 1 किमी की दूरी पर स्थित है। स्टेशन से सिमित संख्या में ट्रैन का प्रस्थान और आवागमन होता है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के चालू होने पर इसकी ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की आशा की जा सकती है। बात करे अभी की तो इस स्टेशन से कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, हेमकुंट एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रैन अपनी दैनिक या साप्ताहिक सेवा देती है।
हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशन के ही भांति ऋषिकेश का योग नगरी रेलवे स्टेशन भी मोरादाबाद मंडल के अंतर्गत आता है। यह शहर का दूसरा रेलवे स्टेशन जिसका संचालन जनवरी 2021 में हुआ था। एकल विद्युतीकृत लाइन से हुडा यह स्टेशन तमाम तरह की सुविधाओं से युक्त है, जिसकी खूबसूरती और हरियाली बेहद ही दर्शनीय है। शहर का अन्य स्टेशन जिसे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से पहचाना जाता है, यहाँ से 2 किमी दूर त्रिवेणी घाट के निकट स्थित है और लोगो की सेवा के लिए खुला है।
कनेक्टिविटी और स्थान
- ऋषिकेश बस स्टैंड से तीन किमी की दूरी पर स्थित योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन टी.एच.डी.सी कॉलोनी के पास स्थित है। शहर के निकट स्थित स्टेशन सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और ऑटो, रिक्शा, विक्रम और टैक्सी की उचित सुविधा भी प्रदान करता है।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रैन
रेल मार्ग | प्रस्थान समय |
---|---|
कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस [18478] (योग नगरी ऋषिकेश से पुरी) | प्रातः 05:35 बजे |
वाईएनआरके- केसीवीएल एक्सप्रेस [2260] (योग नगरी ऋषिकेश से त्रिवेन्द्रम उत्तर) | प्रातः 06:15 बजे |
वाईएनआरके- एच.डब्लू.एच एक्सप्रेस [13010] (योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा) | रात्रि 08:55 बजे |
वाईएनआरके - एलएमएनआर एक्सप्रेस [14318] (योग नगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर) | प्रातः 06:15 बजे |
वाईएनआरके-जेएटी एक्सप्रेस [14605] (योग नगरी ऋषिकेश से जम्मू तवी) | प्रातः 03:45 बजे |
वाईएनआरके (पीवाईजीएस) [14230] (योग नगरी ऋषिकेश से प्रयाग राज संगम तक) | शाम 03:20 बजे |
आरकेएसएच - एसजीएनआर एक्सप्रेस [14816] (ऋषिकेश से श्री गंगानगर) | दोपहर 12:45 बजे |
आरकेएसएच बीएमई एक्सप्रेस [14887] (ऋषिकेश से बाडमेर) | शाम 07:40 बजे |
आरकेएसएच - एसजीएनआर एक्सप्रेस [14711] (ऋषिकेश से श्री गंगानगर) | दोपहर 12:45 बजे |
हेमकुंट एक्सप्रेस [14609] योग नगरी ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा | शाम 05:20 बजे |
उदयपुर एक्सप्रेस [19610] योग नगरी ऋषिकेश से उदयपुर शहर तक | शाम 05:55 बजे |
आरकेएसएच बीएमई एक्सप्रेस [24887] (ऋषिकेश से बाडमेर) | शाम 07:45 बजे |
नोट : ट्रैन का समय संभावित है जिसमे समय अनुसार बदलाव किये जा सकते है, अतः नवीनतम समय के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी जाए।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रैन
ट्रैन मार्ग | आगमन समय |
---|---|
केसीवीएल- वाईएनआरके एसएफ एक्सप्रेस [22659] (त्रिवेंद्रम उत्तर से योग नगरी ऋषिकेश) | दोपहर 01:35 बजे |
एलएमएनआर-वाईएनआरके एक्सप्रेस [14317] (लक्ष्मीबाई नगर से योग नगरी ऋषिकेश) | शाम 06:45 बजे |
यूबीएल- वाईएनआरके एसपीएल [07363] (एसएसएस हुबली जंक्शन से योग नगरी ऋषिकेश) | रात्रि 10:30 बजे |
एमएफपी - वाईएनआरके एसपीएल [04301] (मुजफ्फरपुर से योग नगरी ऋषिकेश) | दोपहर 02:20 बजे |
यूडीजेड - वाईएनआरके एक्सप्रेस [19609] (उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश) | प्रातः 10:20 बजे |
जेएटी - वाईएनआरक [14606] (जम्मू तवी से योग नगरी ऋषिकेश) | प्रातः 10:20 बजे |
जीकेपी- वाईएनआरके स्पेशल [04303] (गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश) | मध्य रात्रि 00:55 बजे |
यूबीएल - वाईएनआरके स्पेशल [06225] (एसएसएस हुबली जंक्शन योग नगरी ऋषिकेश) | शाम 06:45 बजे |
पीवाईजीएस - वाईएनआरके [14229] (प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश) | दोपहर 02:30 बजे |
एसजीएनआर - आरकेएसएच एक्सप्रेस [14815] (श्री गंगानगर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन) | शाम 03:10 बजे |
बीएमई - आरकेएसएच एक्सप्रेस [14888] (बाड़मेर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन) | प्रातः 09:40 बजे |
बीएमई - आरकेएसएच लिंक [24888] (बाड़मेर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन) | प्रातः 10:30 बजे |
नोट : लिखित ट्रैन का समय संभावित है एवं रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बदला जा सकता है। अतः नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रमुख जंक्शन की दूरी
दिल्ली आनंद विहार आईएसबीटी | 231 किमी |
दिल्ली कश्मीरी गेट आईएसबीटी | 238 किमी |
देहरादून आईएसबीटी | 42 किमी |
जॉली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून | 16.7 किमी |
हरिद्वार बस स्टेशन | 26 किमी |
मसूरी बस स्टैंड | 75.5 किमी |
ऋषिकेश बस स्टैंड | 2 किमी |
रूड़की बस स्टैंड | 53 किमी |
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रमुख पर्यटन स्थान की दूरी
हरिद्वार | 23 किमी |
देहरादून | 40 किमी |
मसूरी (थानो मार्ग से) | 76 किमी |
देवप्रयाग | 70 किमी |
टिहरी | 73 किमी |
चोपता | 170 किमी |
लैंसडाउन | 127 किमी |
धनोल्टी | 89 किमी |
फूलों की घाटी | 262 किमी |
नैनीताल | 252 किमी |
प्रमुख धार्मिक स्थान से दूरी
केदारनाथ मंदिर | 228 किमी |
बद्रीनाथ मंदिर | 286 किमी |
यमुनोत्री मंदिर | 234 किमी |
गंगोत्री मंदिर | 261 किमी |
धारी देवी मंदिर | 119 किमी |
कार्तिक स्वामी मंदिर | 180 किमी |
तुंगनाथ मंदिर | 210 किमी |
नीलकंठ महादेव मंदिर | 29 किमी |
कुंजापुरी मंदिर | 27 किमी |
सुरकंडा मंदिर | 82 किमी |
चंडी देवी मंदिर | 24 किमी |
मनसा देवी मंदिर | 25 किमी |
निकटतम प्रमुख स्थान की दूरी योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से
राम झूला | 4.7 किमी |
लक्ष्मण झूला | 6.7 किमी |
पटना वॉटरफॉल | 11 किमी |
त्रयंबकेश्वर मंदिर | 14 किमी |
शिवपुरी | 17 किमी |
गोवा बीच | 13 किमी |
नीर झरना | 12 किमी |
त्रिवेणी घाट | 3.2 किमी |
परमार्थ निकेतन आश्रम | 5 किमी |
बीटल्स आश्रम | 17 किमी |
संपर्क विवरण
- योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के ट्रैन सम्बंधित जानकारी के लिए यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या स्टेशन पर पूछताछ केंद्र से संपर्क कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1.ऋषिकेश में कितने रेलवे स्टेशन है?
ऋषिकेश में कुल दो रेलवे स्टेशन है : योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन।
2.ऋषिकेश के दोनों रेलवे स्टेशन के मध्य कितनी दूरी है?
दोनों रेलवे स्टेशन एक दूसरे से 2 किमी की दूरी पर स्थित है।
3.ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड क्या है?
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड वाईएनआरक और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का आरकेएसएच है।
4.क्या योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन वन्दे भारत ट्रैन की सुविधा देती है?
नहीं, वन्दे भारत ट्रैन सेवा अभी इस स्टेशन से उपलब्ध नहीं है।
5.योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन ऋषिकेश बस स्टैंड से कितनी दूरी पर स्थित है?
ऋषिकेश बस स्टैंड योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर स्थित है।
6.क्या योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शताब्दी या जान शताब्दी उपलब्ध है?
नहीं, स्टेशन से अभी इन ट्रेनों की सेवा उपलब्ध नही है।
7.योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में कितने प्लेटफॉर्म्स है ?
स्टेशन में यात्रियों के लिए कुल 3 प्लैटफॉर्म्स है।