माता मूर्ति मंदिर

Jul 2, 2024
13 o C
Feels like: 13 o C. Clouds.
Humidity: 98 %

जानकारी

बद्रीनाथ से तीन किमी दूर माता मूर्ति का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है, जहां बद्रीनाथ आने वाले यात्री माँ का आशीर्वाद लेने अवश्य आते है। नर और बद्रीनाथ दो जुड़वाँ बच्चो की माता को समर्पित इस मंदिर का एक विशेष महत्व है। विद्वानों द्वारा कहा जाता है की माता मूर्ति ने बड़ी ही निष्ठा भाव से भगवान विष्णु से उनकी कोख से जन्म लेने की विनम्र प्रार्थना की। उनकी इस प्राथना को स्वीकार करके भगवान विष्णु ने उनकी कोख से जुड़वाँ बच्चे नर और बद्रीनाथ के रूप में अवतार लिया। कहा जाता है की माँ की पूजा करने मात्र से सांसारिक मोह माया से लिप्त लोगो को छुटकारा मिल जाता है।

प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में श्रावण द्वादशी के दिन माँ की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा एक विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है, जो दूर दराज से आए लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगो को बद्रीनाथ से तीन किमी का ट्रेक करके पहुंच सकते है। अलकनंदा नदी किनारे स्थित यह मंदिर प्रकृति का एक विशेष नजारा प्रस्तुत करता है। जहाँ पहाड़ियों से घिरे इस मंदिर में सर्दियों के समय अत्यधिक बर्फ़बारी देखी जा सकती है, जो यात्रियों को लुभाने का काम करती है।

भीतर आस-पास के स्थान किमी त्रिज्या

बद्रीनाथ

0 समीक्षाएं

0.29 किमी

तप्त कुंड

0 समीक्षाएं

0.04 किमी

माणा

0 समीक्षाएं

0.73 किमी

जोशीमठ

0 समीक्षाएं

8.71 किमी

पीपलकोटी

0 समीक्षाएं

9.27 किमी

कल्पेश्वर मंदिर

0 समीक्षाएं

6.12 किमी

औली

0 समीक्षाएं

9.62 किमी

योगध्यान बद्री

0 समीक्षाएं

6.85 किमी

वृद्ध बद्री

0 समीक्षाएं

5.58 किमी

नरसिंह बद्री

0 समीक्षाएं

9.12 किमी

गोविंदघाट

0 समीक्षाएं

8.26 किमी

देखिए यात्री क्या कह रहे हैं...