Skip to main content

राष्ट्रपति तपोवन

0 Reviews
Play/Pause Audio

जानकारी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन को आम जनता के भ्रमण हेतु खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन भारत की राष्टपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 20 जून 2025 को किया गया था। लगभग 19 एकड़ में फैला यह राष्ट्रपति तपोवन अपनी सुंदरता और शांति के लिए पहचाना जाता है। यहाँ आपको देखने को मिलेगें विभिन्न जानवरो की मूर्तियां और बेहद ही खूबसूरत उद्यान। शहर के व्यस्तम क्षेत्र के नजदीक यह स्थान चारो और हरियाली से घिरा हुआ है जहाँ जाकर आपको एक अलग ही सुकून की अनुभूति होती है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के साथ, बुजुर्गो और बच्चो को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
 

अंग्रेजो द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इस स्थान को सरकार द्वारा पूर्णतः नया बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। देहरादून स्थित इस राष्ट्रपति तपोवन में आप सोमवार को छोड़कर अन्य किसी भी दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच आ सकते है। इस राष्ट्रपति तपोवन में 117 प्रकार की प्रजाति के पेड़ पौधे, 52 प्रकार के जीव जंतु, 41 प्रकार के पक्षी और 7 प्रकार के जंगली जानवरो की प्रजाति भी पाई जाती है।

शांति और हरियाली

 हिमालय की तलहटी में स्थित राष्ट्रपति तपोवन एक उम्दा स्थल है उन सभी के लिए जो प्रकृति के बीच रहकर बिताना चाहते है कुछ पल शांति के। पार्क में बने बेहद ही खूबसूरत रास्तो और लकड़ी के पुल पर चलना एक उम्दा अनुभव का एहसास दिलाता है। यहाँ घूमते हुए आपको इसके प्रत्येक हिस्से में नवीनता और सुंदरता दिखाई देगी जो शायद ही अन्य स्थानों पर मिले। इसके उद्घाटन के साथ राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रपति निकेतन का भी उद्घाटन किया था, जिसका आनंद सभी आम जन एक जुलाई 2025 से उठा सकते है।
 

देहरादून के घंटाघर से राष्ट्रपति तपोवन की दूरी मात्र 5 किमी की है, जहाँ आप किसी भी सार्वजनकि वाहन के द्वारा पहुँच सकते है। इसमें प्रवेश हेतु सभी आंगुतकों को प्रवेश शुल्क देना होता है जो भारतीयों और विदेशी नागरिको के लिए पहले से निर्धारित है। सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षकों के लिए इसमें प्रवेश निशुल्क है। राष्ट्रपति तपोवन का टिकट आप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है, जिसमे एक समय में एक व्यक्ति 30 टिकट और विद्यालय द्वारा 50 टिकट बुक किया जा सकते है।

मुख्य आकर्षण

देहरादून स्थित राष्ट्रपति तपोवन अपने कुछ मुख्य आकर्षण के लिए भी जाना जाता है; जैसे की: -

  • जानवरो की मूर्तियां: - इस खूबसूरत से हरे भरे तपोवन में प्रवेश करने पर आप देख पाएंगे विभिन्न जानवरो की मूर्तियां जो बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगती है। इतना ही नहीं प्रत्येक मुख्य आकर्षण के पास लगे एक क्यू.आर कोड को स्कैन करने पर उस जानवर की सभी जानकारी आप अपने मोबाइल में देख पाएंगे।
  • लकड़ी के पुल: यहाँ बने सजावटी उद्यान इस तपोवन की खूबसूरती में चार चाँद लगाने का काम करती है, जो काफी आकर्षक और कलाकार की कला का नमूना पेश करते है।
  • लकड़ी के पुल: तपोवन में घूमते घूमते आपको यहाँ छोटे छोटे लकड़ी की पुल भी देखने को मिलेंगे, जिनमे चलने पर एक अलग ही आनंद आता है।
  • सुन्दर रास्ते: इस तपोवन की सुंदरता न केवल इसकी चारो तरफ की हरियाली और शांति में झलकती है बल्कि सुंदरता के साथ निर्मित इसके खूबसूरत रास्तो से भी आती है। इन मार्ग में चलने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो आप किसी अन्य स्थान में हो।

खुलने और बंद होने का समय

राष्टपति तपोवान आम जनता के लिए मंगलवार से रविवार तक खुला रहेगा जो सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार और सरकारी अवकाश के दिन राष्टपति तपोवन जनता के प्रवेश हेतु बंद रहेगा।

प्रवेश शुल्क

राष्ट्रपति तपोवन का प्रवेश शुल्क सभी भारतीयों के लिए 50 रूपए वहीं विदेशी नागरिको के लिए यह शुल्क 250 रूपए निर्धारित है। सरकारी विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके शिक्षक के साथ 8 वर्ष से कम आयु वाले बच्चो से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

भारतीय बच्चे (8 वर्ष से कम आयु)निशुल्क
सरकारी और केंद्रीय विद्यालय के बच्चे और शिक्षकनिशुल्क
भारतीय (8 वर्ष से अधिक)50 रूपए
विदेशी नागरिक250 रूपए

नोट: राष्ट्रपति तपोवन का प्रवेश शुल्क आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के द्वारा कर सकते है। 

सुविधाये

राष्ट्रपति तपोवन अपने आंगतुकों को विभिन्न प्रकार के सुविधाये प्रदान करता है, जैसे की: -

  • पार्किंग।
  • वाशरूम।
  • बेंच।
  • पीने का पानी।
  • कैफेटेरिया।

पार्किंग शुल्क

आंगतुकों के लिए यहाँ पर गाडी खड़ी करने हेतु उचित सुविधा प्रदान की गई है, जिसके लिए आपसे आपकी गाडी अनुसार पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • प्रवेश टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त होंगी ऑफलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • प्रवेश शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।
  • तपोवन के अंदर सिगरेट, बैग, पान, गुटखा, खाने और प्लास्टिक की वस्तुओ पर पूर्णतः निषेध है।
  • एकल व्यक्ति अधिकतम 30 टिकट और विद्यालय अधिकतम 50 टिकट एक समय में बुक कर सकेंगे।
  • प्रवेश की तिथि और समय का चयन आप अपने अनुसार कर सकते है।
  • 8 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे, सरकारी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और उनके शिक्षकों के लिए प्रवेश निशुल्क है।
  • टिकट बुक करते समय चयनित फोटो पहचान पत्र को साथ लाना आवश्यक है।
  • क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त अन्य सभी पेमेंट प्रक्रिया पर कोई अतिरिक्त शुल्क देय नहीं होगा।
  • जल्द ही आंगतुकों के लिए कैफ़े खोला जाएगा।

नजदीकी आकर्षण

राष्ट्रपति तपोवन टिकट बुकिंग प्रक्रिया

  • visit.rashtrapatibhavan.gov.in वेबसाइट पर जाए।
  • बुक करे के बटन पर क्लिक करे।
  • अपने पसंदीदा तिथि और समय का चयन करे।
  • आंगतुकों की संख्या दर्ज करे।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करके प्राप्त ओटीपी से सत्यापित करे।
  • जरूरी विवरण जैसे की नाम, ईमेल आईडी, और पहचान हेतु आईडी का चयन करे।
  • प्रवेश शुक ऑनलाइन माध्यम से जमा करे।
  • शुल्क जमा होने के पश्चात प्रवेश टिकट आपको जारी कर दिया जाएगा।

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से : - राष्ट्रपति तपोवन देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है, जिसकी दूरी देहरादून घंटाघर से लगभग 5 किमी की है। यहाँ सिटी बस, विक्रम, टाटा मैजिक, और ऑटो के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अतितिक्त आप यहाँ ओला/उबर/रैपिडो बुक करके भी पहुँच सकते है।

रेल मार्ग से : - इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून का रेलवे स्टेशन है, जो यहाँ से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। स्टेशन से आप ऑटो, ओला, उबर, रैपिडो बुक करके या सर्वजनिक वाहन जैसे की सिटी बस, विक्रम और टाटा मैजिक से भी पहुँच सकते है।
 

हवाई मार्ग से : - इसके निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो यहाँ से 33 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप कैब बुक करके यहाँ पहुँच सकते है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

सप्ताह में छह दिन खुले रहने वाले इस राष्ट्रपति तपोवन में आने का सबसे उत्तम समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम को 3 से 5 बजे के बीच अधिक है।

समुद्र तल से ऊँचाई

राष्ट्रपति तपोवन समुद्र तल इ 636 मीटर (2100 फ़ीट) को ऊंचाई पर स्थित है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव