रॉबर्स केव जिसे आम लोग गुच्चुपानी के नाम से भी जानते है, उत्तराखंड के देहरादून शहर मे स्थित है। यह प्राकृतिक गुफा स्थानीय तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों मे काफी प्रसिद्ध है। यह गुफा प्रदेश की राजधानी देहरादून से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। यह गुफा अपने भौगोलिक संरचना तथा गुफा के बीच से बहते हुआ पानी एक आकर्षण का केंद्र है।
ऐसा माना जाता है की, 1800 के दशक मे इस गुफा का प्रयोग लूटेरो द्वारा ब्रिटिशर्स से लुटा हुआ सामान रखने और छुपने के लिए किया जाता है, इसी वजह से यह गुफा रॉबर्स केव के नाम से मशहूर है। आज यह स्थान पर्यटकों और प्रकृति प्रेमी के बीच मे काफी प्रसिद्ध है। इस गुफा की लम्बाई तक़रीबन 600 मीटर है, जिसमे आपको पानी के प्राकृतिक झरने देखने को मिलेंगे, जिनकी अधिकतम लम्बाई 12 मीटर तक है, जिसे देखने के लिए आपको गुफा के बीच से पानी मे चलते हुए पहुँच सकते है। गुफा मे प्रवेश करने लिए आपको 35 रूपए का न्यूनतम शुल्क देना होगा।