राष्ट्रपति तपोवन ऑनलाइन टिकट प्रक्रिया
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटन किए राष्ट्रपति तपोवन आम जनता के लिए खोल दिया गया। सभी पर्यटक देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच आ सकते है। प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर यह राष्ट्रपति तपोवन पर्यटकों के लिए सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार के दिन खुला रहेगा, जबकि सोमवार और अन्य सरकारी अवकाश के दौरान यह पर्यटकों के प्रवेश हेतु बंद रहेगा। इसमें प्रवेश हेतु टिकट लेना सभी के लिए अनिवार्य है, जिसे आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुक कर सकते है। राष्ट्रपति तपोवन प्रवेश टिकट आप visit.rashtrapatibhavan.gov.in से बुक कर सकते है।
प्रवेश टिकट आठ साल से कम आयु वाले सभी छात्रों के लिए निशुल्क है, जिसके लिए उन्हें अपने स्कूल द्वारा जारी आईडी प्रूफ दिखाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अन्य भारतीय जिनकी आयु आठ साल से अधिक है उनके लिए राष्ट्रपति तपोवन का प्रवेश शुल्क 50 रूपए है, जबकि विदेशी नागरिको के लिए यह शुल्क 250 रूपए है। राष्ट्रपति तपोवन प्रवेश टिकट ऑनलाइन बुक करने की प्रक्रिया हमारे द्वारा नीचे साझा की गई है।
राष्ट्रपति तपोवन देहरादून टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?
निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आप राष्ट्रपति तपोवन ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है : -
- सबसे पहले राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाए।
- मुख्य पेज पर स्क्रॉल करने के बाद देहरादून का चयन करे।
- अगले पेज पेज पर दो विकल्पों में से राष्ट्रपति तपोवन का चयन करे।
- राष्ट्रपति तपोवन के पेज आपके सामने प्रस्तुत होगा, जिसमे उसकी तमाम जानकारी साझा होगी।
- जानकारी पढ़ने के बाद "बुक योर विजिट नाउ" या "बुक नाउ" का विकल्प चुने।
- टिकट बुक करने से पूर्व आप बुकिंग से सम्बंधित आवश्यक दिशानिर्देश जरूर से पढ़े।
- व्यक्ति या छोटे समूह द्वारा एक बार में 30 टिकट तो वहीं स्कूल/कॉलेज द्वारा अधिकतम 50 टिकट बुक कर सकते है।
- व्यक्ति या छोटे समूह पहले से चयनित है यदि आप स्कूल के लिए टिकट बुक कर रहे है तो उसके बटन का चुनाव करे।
- कैलेंडर से अपनी जाने की तिथि चुनें, उसके बाद अपने पसंदीदा समय का चयन करें।
- समय का चयन करने के बाद, आंगतुकों की संख्या चुनाव करने का विकल्प दिखाई देगा।
- आठ वर्ष से कम और आठ वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति की संख्या दर्ज करे।
- यदि कोई विदेश नागरिक है तो उसकी भी संख्या दर्ज करे।
- व्यक्ति की संख्या दर्ज करने के पश्चात आगे बढे का बटन दबाए।
- अगले भाग में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और "ओटीपी प्राप्त करे" का चयन करे।
- नंबर का सत्यापन करने हेतु वेरीफाई का बटन दबाए।
- मोबाइल पर प्राप्त चार संख्या वाले ओटीपी को दिए गए स्थान पर दर्ज करे।
- सत्यापन के बाद अपना नाम, ईमेल आईडी दर्ज करे और अपने राज्य, जिले, और पहचान पत्र का चुनाव करे।
- ध्यान रहे जिस आईडी का चयन करेंगे उसको प्रवेश के दौरान जांचा जाएगा।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहे कोड को दर्ज करे और आगे बढे।
- दर्ज की गई जानकारी को एक बार अवश्य से जांच ले विशेषकर तिथि और समय को।
- दर्ज किए गए सभी विवरण सही होने पर शुल्क जमा का बटन दबाए।
- पेमेंट गेटवे से अपनी इच्छानुसार किसी एक मोड का चयन करे। आप शुल्क: -
- इंटरनेट बैंकिंग
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड।
- यूपीआई द्वारा जमा कर सकते है।
- क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त अन्य किसी भी मोड द्वारा अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- शुल्क जमा करने के मोड का चुनाव करे और आगे बढ़ें।
- यूपीआई से शुल्क जमा करने पर आप अपना यूपीआई आईडी दर्ज करे या क्यू .आर कोड जारी करे का विकल्प चुने।
- जारी क्यू .आर कोड को अपने पेमेंट ऐप के द्वारा स्कैन करके शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण करे।
- डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से शुल्क जमा करने वाले अपने कार्ड का विवरण दर्ज करने के पश्चात ओटीपी के द्वारा शुल्क प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।
- नोट : शुल्क जमा करने की प्रक्रिया केवल पांच मिनट तक ही उपलब्ध होगी उसके बाद वह पेज निष्क्रिय हो जाएगा।
- शुल्क जमा होने की पुष्टि एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
- प्रवेश टिकट आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगा।
- प्रवेश गेट पर पहचान पत्र और प्राप्त टिकट दिखाकर प्रवेश कर सकते है।
राष्ट्रपति तपोवन देहरादून प्रवेश शुल्क
आठ साल से कम आयु वाले भारतीय छात्र | निशुल्क |
आठ से अधिक आयु वाले भारतीय नागरिक | 50 रुपए |
विदेशी नागरिक | 250 रूपए |
आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र (कोई भी एक) जिसका चयन किया गया हो।
- आधार कार्ड।
- वोटर आईडी कार्ड।
- पासपोर्ट।
- पैन कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड।
- स्टूडेंट आई डी कार्ड।
- बैंक पस्बाक
- अन्य।
पर्यटकों के लिए महत्वपुर्ण निर्देश
- राष्ट्रपति तपोवन प्रवेश टिकट आप https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in से प्राप्त कर सकते है।
- जारी हुआ टिकट न वापस होगा और ना स्थानांतरित होगा।
- टिकट बुकिंग के दौरान चयनित आईडी अवश्य से लेकर आए।
- आठ साल से कम आयु वाले का टिकट बुक करने के लिए आठ साल से अधिक आयु के व्यक्ति की बुकिंग होना आवश्यक है।
- जारी हुए टिकट का विवरण एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- राष्ट्रपति तपोवन देहरादून ऑनलाइन टिकट बुकिंग लिंक।
- राष्ट्रपति तपोवन देहरादून ऑनलाइन टिकट दिशानिर्देश।
संपर्क विवरण
- संपर्क संख्या: 011-23013287
- ईमेल हेल्पडेस्क: vmc@rb.nic.in
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1.राष्ट्रपति तपोवन देहरादून कहाँ स्थित है?
राष्ट्रपति तपोवन देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है।
2.राष्ट्रपति तपोवन देहरादून में प्रवेश का समय क्या है?
राष्ट्रपति तपोवन मंगलवार से रविवार तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।
3.देहरादून राष्ट्रपति तपोवन प्रवेश टिकट का शुल्क कितना है?
राष्ट्रपति तपोवन देहरादून में प्रवेश शुल्क सभी भारतीयों के लिए 50 रुपये है। हालाँकि, 8 वर्ष से कम आयु के छात्रों को कोई शुल्क देय नहीं है।
4.देहरादून राष्ट्रपति तपोवन का टिकट कैसे बुक कर सकते है?
राष्ट्रपति तपोवन के लिए टिकट केवल ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं।
5.राष्ट्रपति तपोवन टिकट बुक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ है।
6.क्या राष्ट्रपति तपोवन में प्रवेश हेतु कोई दस्तावेज ले जाना जरूरी है?
हाँ, प्रवेश के दौरान व्यक्ति को अपने साथ टिकट बुक करते समय चयनित पहचान पत्र और आठ साल से कम आयु वाले छात्रों को स्टूडेंट आईडी लाना आवश्यक है।
7.क्या विदेशी नागरिकों को देहरादून राष्ट्रपति तपोवन जाने की अनुमति है?
हाँ, विदेशी नागरिकों को पार्क में आने की अनुमति है।
8.राष्ट्रपति तपोवन में विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क क्या है?
राष्ट्रपति तपोवन में विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 250 रुपये प्रति व्यक्ति है।
नई टिप्पणी जोड़ें