Skip to main content

मालसी डियर पार्क- देहरादून चिड़ियाघर

0 Reviews

सम्बन्धित वीडियो

जानकारी

शिवालिक की पहाड़ियों के तलहटी पर स्थित देहरादून चिड़ियाघर देहरादून के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। मालसी डियर पार्क के नाम से पहचाने जाने वाले इस चिड़ियाघर में आपको विभिन्न प्रजाति के जानवर, पक्षी, मछली, और फूल पौधों देखने को मिलते है। देहरादून के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के चलते यह चिड़ियाघर यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है जिसके चलते यहाँ काफी संख्या में लोग रोजाना पधारते है। देहरादून शहर से केवल 9 किमी की दूरी पर स्थित इस ज़ू में आसानी से सड़क मार्ग से आया जा सकता है। इस पार्क को सरकार द्वारा एक छोटे चिड़ियाघर के रूप में विकसित किया गया है जो की जंगली जानवरो के बचाव और उनके शिक्षा केंद्र के रूप में कार्य करता है। देहरादून का चिड़ियाघर यहाँ रखे गए सभी जानवर और पक्षियों को एक प्रकृतिक आवास उपलब्ध करवाता है जो उनके संरक्षण में विशेष रूप से मददगार साबित होता है।
 

देहरादून मालसी डियर पार्क एक उचित स्थानों में से है जहाँ आप अपने प्रिय जनो के साथ भ्रमण और बच्चो का ज्ञानवर्धन बढ़ाने के लिए पधार सकते है। यह चिड़ियाघर प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति जो एक विशेष अनुभव प्रदान कराता है। चारो तरफ पेड़ और हरियाली से घिरा यह चिड़ियाघर एक अद्भुत शांति भी प्रदान करता है।

चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षण

करीब 25 हेक्टेयर में फेलें देहरादून ज़ू में विभिन्न प्रकार की प्रजाति पाई जाती है जो न केवल स्थानीय बल्कि बाहर से आए पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख स्थान है। बच्चो से लेकर बड़ो  तक के हर वर्ग के व्यक्ति को यह चिड़ियाघर खूब पसंद आता है, जहाँ वह अपने परिवार और मित्रो के साथ एक अच्छा समय बिता सकते है। बच्चो के लिए निर्मित विशेष एडवेंचर पार्क में यहाँ झूले भी लगाए गए, जिनमे खेलकर बच्चे अपना मनोरंजन कर सकते है। वैसे तो चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजाति के जानवर और पक्षी पाए जाते है लेकिन इनमे प्रमुख तेंदुआ, बंगाल टाइगर, हिरन, शुतुरमुर्ग, मगरमछ, इगुआना, पायथन लोगो को खूब आकर्षित करता है। विभिन्न स्कूल द्वारा स्कूली बच्चो को यहाँ शैक्षणिक भ्रमण पर भी लाया जाता है, जिससे उन्हें इन वन्यजीवों के करीब से देखने और समझने को मिल सके।

पक्षीशाला

चिड़ियाघर में सभी प्रजाति के जीवो को एक विशेष स्थान पर रखा गया है इन्ही में से एक स्थान जो पर्यटकों को अधिकतर आकर्षित करता है वह है इसका पक्षीशाला। यहाँ आपको विभिन्न प्रजाति के बेहद ही खूबसूरत और अनोखे पक्षी देखने को मिलते है। कुछ पक्षी तो इनमे से विलुप्ति के कगार पर है जिनका संरक्षण करना बेहद ही आवश्यक है। कुछ प्रमुख पक्षियों की बात करे तो उनमे ब्लू और एलोव मकाव, कॉकटेल, बजरिगर और तोते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको प्रवास के दौरान भी कई पक्षी देखने को मिल सकते है।

इसके अतिरिक्त यहां का मछलीघर भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है, जिसमे आपको तरह-तरह की मछलियाँ देखने को मिलती है। यहाँ की प्रमुख मछलियों की बात करे तो  -

  • डॉलर मछली।
  • ग्रीन टेरर मछली।
  • रेड टेल कैटफ़िश।
  • फ्लावर हॉर्न मछली।
  • जैगुआर मछली।
  • सिल्वर शार्क।
  • एलीगेटर गार।
  • मोनो एंजेल मछली।

खुलने और बंद होने का समय

पर्यटकों के लिए देहरादून चिड़ियाघर सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता है। पर्यटक चिड़ियाघर में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार से रविवार तक भ्रमण हेतु आ सकते है। रखरखाव और अन्य कार्य के लिए चिड़ियाघर प्रत्येक सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

प्रवेश शुल्क

ज़ू में भ्रमण के लिए पर्यटकों को प्रवेश टिकट लेना आवश्यक होता है, जिसे वह इसके मुख्य द्वार के निकट स्थित टिकट काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। काउंटर से टिकट लेने के लिए आंगतुकों के पास कॅश होना बेहद जरूरी है, क्यूंकि ऑनलाइन पेमेंट केवल ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही स्वीकार की जाती है। ऑनलाइन टिकट आप इसके प्रवेश द्वार पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके बुक कर सकते है। सफल भुगतान के बाद प्रवेश टिकट आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त होता है, जिसे आप प्रवेश द्वारा पर खड़े सुरक्षा कर्मी को दिखाकर प्रवेश कर सकते है। चिड़ियाघर में लिए जाने वाला प्रवेश शुल्क कुछ इस प्रकार से है: -

12 वर्ष से ऊपर के व्यस्क100 रूपए।
12 वर्ष से कम आयु के बच्चेनिःशुल्क
लॉकरदस रूपए।

Dehradun Zoo Online payment

पार्किंग शुल्क

ज़ू में अपने वाहन या टैक्सी बुक करके आने वाले पर्यटकों को इसकी पार्किंग हेतु निर्धारित शुल्क अदा करना होता है, जिसे वह सुरक्षा गार्ड को कॅश जमा कर सकते है। पार्किंग शुल्क वाहन के अनुसार लिया जाएगा जो की कुछ इस प्रकार से है: -

दू पहिया वाहन20 रूपए
कार50 रूपए
बस और टेम्पो ट्रैवलर
  • 150 रूपए (सोमवार से शनिवार)।
  • 200 (रविवार और सरकारी छुट्टियों में)

यात्रियों के लिए मत्वपूर्ण सुझाव

  • टिकट काउंटर से टिकट लेने के लिए अपने साथ कॅश जरूर से रखे।
  • ऑनलाइन टिकट पेमेंट के लिए आप टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक कर सकते है।
  • चिड़ियाघर के ऑनलाइन टिकट आप प्रवेश द्वारा पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके बुक कर सकते है।
  • चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को सामन रखने हेतु लाकर की सुविधा भी दी जाती है।
  • चिड़ियाघर में विभिन्न स्थानों पर पीने का पानी और शौचालय की सुविधा निशुल्क मिलती है।
  • घूमने हेतु केवल निर्देशित मार्ग का ही उपयोग करें।
  • जानवरो और पक्षियों के बाड़े में किसी भी प्रकार की कोई खाद्य वास्तु न डाले।
  • जानवरो और पक्षियों के आगे अनावश्यक न चिल्लाए।
  • ज़ू में खाने पीने के लिए कैंटीन भी उपलब्ध है।
  • ज़ू में घूमने के लिए आरामदायक जूते ही पहने। 

नजदीकी आकर्षण

देहरादून चिड़ियाघर में घूमने के बाद आप इसके निकट अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण के लिए जा सकते है; जैसे: -

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: - देहरादून घटाघर से चिड़ियाघर की दूरी केवल 9 किमी की है, जिसे आप स्थानीय सार्वजानिक वाहन से तय कर सकते है। इसके लिए आपक शहर के प्रमुख स्थानों से सिटी बस, ऑटो एवं ऑनलाइन माध्यम से कैब और बाइक की सुविधा मिल जाती है। दिल्ली एवं अन्य शहरो से देहरादून सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है, जहाँ आप बस या टैक्सी के द्वारा आसानी से पहुँच सकते है। 
 

रेल मार्ग से: - इसके निकटतम रेल मार्ग देहरादून रेलवे स्टेशन है जो चिड़ियाघर से 11 किमी की दूरी पर है। दिल्ली एवं अन्य रेल मार्ग से रोजाना कई ट्रैन देहरादून रेलवे स्टेशन पर आती है। स्टेशन से चिड़ियाघर का मार्ग आप ऑटो, सिटी बस, या कैब के द्वारा पूरी कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप स्टेशन से बाइक रेंटल की सेवा का भी लाभ ले सकते है। 
 

हवाई मार्ग से: - जॉली ग्रांट हवाई अड्डा इसके सबसे निकटतम एयरपोर्ट में से है, जो यहाँ से 35 किमी की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट देहरादून को देश के प्रमुख शहरो से सीधी हवाई सेवा से जोड़ने का काम करता है। एयरपोर्ट से चिड़ियाघर तक का सफर आप यहाँ उपलब्ध टैक्सी की सहायता से कर सकते है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

चिड़ियाघर में आप वर्ष में कभी भी आ सकते है लेकिन सबसे अच्छे समय की बात करे तो सितम्बर से अप्रैल का समय काफी अच्छा माना जाता है। इस दौरान देहरादून का खुशनुमा तापमान आपको यहाँ घूमने में मददगार साबित होता है।

समुद्र तल से ऊँचाई

देहरादून चिड़ियाघर समुद्र तल से करीब 450 मीटर (1480 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

Nearest Spot Based on Zoo

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव