Skip to main content

धनोल्टी इको पार्क

0 Reviews
Play/Pause Audio

जानकारी

धनोल्टी, मसूरी के निकट एक छोटा सा हिल स्टेशन जो अपनी ख़ूबसूरती के साथ यहाँ स्थित ईको पार्क के लिए अधिक प्रसिद्ध है। सर्दियों में बर्फ़बारी के लिए प्रख्यात धनौल्टी के ईको पार्क कुछ ख़ास है। धनौल्टी के मुख्य मार्ग पर स्थित यह ईको पार्क अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए अधिक पसंद किये जाते है, जिसकी बानगी यहाँ मौजूद भीड़ से लगाई जा सकती है। पर्यटकों को यहाँ से दून घाटी के साथ दूर हिमालय की श्रृंखला भी देखने की मिलेगी।
 

देवदार के पेड़ो से घिरा यह पार्क धनौल्टी के 15 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसे दो भागो में विभाजित किया गया है - 'ईको पार्क धारा 'और 'ईको पार्क अम्बर', जो एक दूसरे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। पक्षियों की चहचाहट, साफ़ हवा, शांत वातवरण, और बादलो से घिरे देवदार और आस पास के क्षेत्र इन ईको पार्क की खूबसूरती को बयां करते है। सुबह और शाम के समय सूर्य की किरणे जब देवदार के विशाल पेड़ो से आपकी और झांकती हुए देखती है तो जादुई वातावरण पैदा करती है।
 

प्रकृति की खूबसूरती

धनौल्टी स्थित ईको पार्क मसूरी के लाइब्रेरी चौक से लगभग 33 किमी की दूरी पर है। इस पार्क में मसूरी और देहरादून से सड़क मार्ग से होते हुए पहुँच सकते है, जिसका सफर खूबसूरत हरी भरी वादियों और घुमावदार रास्तो से होकर गुजरता है। दोनों ही पार्क अपनी खूबसूरती और यहाँ से नजर आने वाले खूबसूरत नजारो के लिए जाने जाते है, विशेषकर ईको पार्क अम्बर। इन दोनों ही पार्क में आपको एक समान शांति और सुंदरता की झलक दिखाई देगी लेकिन अम्बर पार्क का अधिक क्षेत्रफल होने के चलते वह अधिक खूबसूरत और शांत नजर आता है। दोनों ही पार्क से आपको सूर्यास्त का विहंगम नजारा देखने को मिलता है, जो इन दोनों पार्क की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। यदि दोनों में से किसी एक पार्क का चुनाव उसकी ख़ूबसूरती, वातावरण, और प्रदर्शित होने वाले नजारो के आधार पर किया जाए तो वह अम्बर ईको पार्क ही होगा।
 

कौतुहल कर देने वाले दृश्य और कुदरती सुंदरता के चलते दोनों पार्क बच्चो और बड़ो के प्रत्येक आयु वर्ग को प्रिय है, जिसका अंदाजा यहाँ मौजूद विभिन्न वर्ग के पर्यटकों की संख्या से लगाया जा सकता है। अमूमन दोनों ही पार्क में रोजाना पर्यटक की भीड़ देखी जाती है, विशेषकर सप्ताहांत में। इन सबके अतिरिक्त आप पार्क में होने वाली कुछ गतिविधियों में भी शामिल हो सकते है, जो आपके साहस और धैर्य की परीक्षा लेता है। यहाँ पर्यटकों के लिए जायंट स्विंग, स्काई वॉक जैसे कई साहसिक गतिविधि के विकल्प मौजूद है। पार्क सप्ताह में सातो दिन पर्यटक के आगमन में खुला रहता है, जहाँ आप इसके निर्धारित समय पर प्रवेश कर सकते है। पार्क के बाहर पर्यटकों के खाने पीने के भी विशेष इंतजाम उपलब्ध है जो आपको तरह तरह के स्नैक्स उपलब्ध करवाते है।
 

कुल मिलकर धनौल्टी ईको पार्क पर्यटकों के लिए सप्ताहांत में आनंद लेने हेतु एक उम्दा स्थान है, जहाँ आप प्रकृति के समक्ष सुकून के कुछ पल बिता सकते है।
 

ईको पार्क धारा

ईको पार्क धारा धनौल्टी के शुरुआत में दाएं तरफ स्थित है। इसे आप सड़क किनारे आसानी से पहचान सकेंगे क्यूंकि इसके निकट आपको पर्यटकों और गाड़ियों की भीड़ दूर से ही दिखाई देगी। 3.5 हेक्टेयर में फैला यह पार्क चारो तरफ देवदार के ऊँचे ऊँचे पेड़ो से घिरा हुआ है, जो आपको शांति और एकांत वातावरण प्रदान करता है। पार्क में प्रवेश हेतु और यहाँ होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए आपको शुल्क देना आवश्यक है। 
 

ईको पार्क अम्बर

यह ईको पार्क धारा से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसमें प्रवेश हेतु आप इसके टिकट काउंटर से निर्धारित प्रवेश शुल्क देकर टिकट खरीद सकते है। पार्क के बाहर प्रयाप्त मात्रा में गाडी पार्क करने की सुविधा उपलब्ध है। करीब 12.5 हेक्टेयर में फैला अम्बर ईको पार्क चारो और लम्बे देवदार के पेड़ से घिरा हुआ है। पार्क में पर्यटकों के बैठने हेतु बेंच, बच्चो के लिए झूले और साहसिक गतिविधि से जुड़े कुछ खेल उपलब्ध है। धारा ईको पार्क की तुलना में इस पार्क में पर्यटक की मौजूदगी कम देखने को मिलती है।
 

पक्षियों का स्वर्ग

मसूरी चम्बा मार्ग स्थित धनौल्टी ईको पार्क पक्षी प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ आपको हिमालयन प्रजाति के पक्षियों की कई प्रजाति देखने को मिलेंगी, जो पार्क या उसके आस पास के क्षेत्रों में आसानी से देखी जा सकती है। ईको पार्क में अभी तक देखी गई कुछ प्रमुख प्रजातियो की बात करे तो उनमे; मोनाल (राज्य पक्षी), पीली चोंच वाली नीली मैगपाई, काली बुलबुल, सफेद पूंछ वाली स्नो चैट, और अन्य।
 

प्रमुख गतिविधि

सूर्यास्तदोनों ही पार्क से आप सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा देख सकते है, विशेषकर अम्बर ईको पार्क।
साहसिक गतिविधिपार्क में आप विभिन्न तरह की साहसिक गतिविधि का आनंद ले सकते है, जिनमे ज़िप लाइन, स्काई वाक, रॉक क्लाइम्बिंग, रोप क्रासिंग और अन्य। इन सभी गतिविधियों के लिए पर्यटकों को अलग से शुल्क देय होगा।
योगापार्क के शांत वातावरण में आप योग और ध्यान जैसी प्रक्रिया का भी आनंद ले सकते है। इसके लिए ईको एम्बर पार्क में एक अलग से स्थान भी निर्मित है।
बर्ड वॉचिंगदेवदार और चीड़ के पेड़ो से घिरा यह पार्क पक्षियों की अनेक प्रजाति का घर है, जहाँ आपको हिमालयन प्रजाति के पक्षी देखने को मिलते है, जिनमे शामिल है राज्य पक्षी मोनाल और अन्य।
फोटोग्राफीपार्क की खूबसूरती और यहाँ से नजर आने वाले दून वैली, बादलो से घिरे देवदार के वृक्ष और पहाड़ो के सुन्दर दृश्यों किसी भी फोटोग्राफी प्रेमी की लिए जन्नत से कम नहीं है।

प्रवेश शुल्क

दोनों ही पार्क में प्रवेश हेतु पर्यटकों को निर्धारित प्रवेश शुल्क देना आवश्यक है, जो की दोनों पार्क के लिए अलग से देय होगा; जैसे की : -

ईको पार्क अम्बर और धाराप्रवेश शुल्क
व्यस्क (9 साल से अधिक आयु के)Rs 50/-
बच्चे (9 वर्ष से कम आयु के)Rs 25/-

ईको पार्क का समय

धनोल्टी स्थित दोनों ही पार्क के खुलने और बंद होने समय एक समान है, लेकिन कभी-कभी ईको पार्क धारा अपने निर्धारित समय से पूर्व बंद कर दिया जाता है। ईको पार्क के खुलने और बंद होने का समय इस प्रकार से है : -

ईको पार्क अम्बरसुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक।
ईको पार्क धारासुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक।

ठहरने की सुविधा

धनोल्टी स्थित ईको पार्क के निकट ठहरने हेतु पर्यटकों के लिए अनेक विकल्प मौजूद है। यहाँ आपको होटल्स, रिसॉर्ट्स से लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित ईको हट्स जैसे विभिन्न विकल्प मिल जाएंगे। पार्क के निकट ठहरने हेतु पर्यटक इन विकल्पों को देख सकते है : -

  • धनोल्टी जंगल रिसोर्ट।
  • रॉक रसोर्ट।
  • होटल रॉयल रेजीडेंसी।
  • सुकून होटल एंड रिसोर्ट।
  • फैब होटल सिज़्ज़्लिंग रिसोर्ट एंड एडवेंचर। 
     

पर्यटकों के लिए जरूरी सुझाव

  • सार्वजनकि परिवहन की सुविधा सिमित होने के चलते यात्रियों को स्वयं या टैक्सी बुक करने की सलाह दी जाती है।
  • सड़क किनारे गाडी पार्क करने की उचित व्यवस्था है, जिसका निर्धारित शुल्क देना आवश्यक है।
  • अपने ठहरने की व्यवस्था पहले से अवश्य बुक कर ले, विशेषकर पीक सीजन में।
  • सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान पार्क पर्यटकों से भरा हुआ रह सकता है।
  • पार्क में प्रवेश हेतु सभी व्यक्तियों को प्रवेश शुल्क देना अनिवार्य है।
  • मानसून के दौरान पार्क में आना थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है, इसलिए इस दौरान ना आने की सलाह दी जाती है।
  • पार्क के बाहर खाने  पीने के विभिन्न स्टाल आपको मिल जाएंगे, जहाँ आप चाय, मैगी, मक्की और अन्य का स्वाद ले सकते है।
  • मोबाइल सिगनल की समस्या यहाँ आम है, अतः अपने साथ जरूरी कैश अवश्य से रखें।
     

नजदीकी आकर्षण

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से : - धनोल्टी ईको पार्क मसूरी के लाइब्रेरी चौक से 30 किमी और देहरादून के घंटाघर से 55 किमी दूर स्थित है। यहाँ आप सड़क मार्ग से बस, कार, टैक्सी, या दु-पहिया वाहन की सहायता से आ सकते है। बस सेवा का लाभ आप देहरादून पर्वतीय बस डिपो या मसूरी बस स्टैंड से चम्बा मार्ग पर चलने वाली बस द्वारा ले सकते है। टैक्सी की सुविधा आपको देहरादून और मसूरी से आसानी से प्राप्त हो जाएगी। 
 

रेल मार्ग से : - देहरादून रेलवे स्टेशन इसके सबसे नजदीकी स्टेशन है, जिसकी पार्क से दूरी लगभग 56 किमी की है। स्टेशन से यात्री टैक्सी, रेंटल बाइक सेवा, या बस सेवा का लाभ ले सकते है। देहरादून स्टेशन दिल्ली एवं अन्य रेल मार्गो से अच्छे से जुड़ा हुआ है।
 

हवाई मार्ग से : - जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पार्क के सबसे नजदीक है, जो यहाँ से 94 किमी की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से आपको धनौल्टी के लिए टैक्सी सेवा आसानी से मिल जाएगी। देहरादून एयरपोर्ट दिल्ली एवं देश के अन्य प्रमुख शहरो के लिए नियमित अंतराल पर फ्लाइट प्रदान करता है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

पर्यटकों के लिए पार्क वर्ष भर खुला रहता है लेकिन सबसे अच्छा समय सितम्बर से मई का महीना माना जाता है।

समुद्र तल से ऊँचाई

धनौल्टी ईको पार्क समुद्र तल से 2,286 मीटर (7,500 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव