Skip to main content

काणाताल

0 Reviews

जानकारी

कानाताल एक ऐसा स्थान जो पहाड़ो की सुंदरता और प्रकृति के अद्भुत नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति के समीप अपनी सुंदरता की छठा भिखेरता कानाताल मसूरी चम्बा मार्ग में स्थित है। यह स्थान है उन सभी के लिए जो थक चुके है भीड़ भाड़ वाले पर्यटक स्थलों से, यह स्थान है उनके लिए जो बिताना चाहते है कुछ समय स्वयं और प्रकृति के साथ। चीड़ के पेड़ो और सेब के बगीचों से घिरा कानाताल एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो आपको शहर की भागदौड़ से दूर लेकर जाता है। यहाँ आने पर ऐसा महसूस होता है मानो समय थम सा गया हो।
 

यहाँ की साफ़ हवा और शांत वातावरण के बीच स्थानीय व्यंजन और चाय की चुस्की इस स्थान को अन्य से अलग बनाती है। चीड़ और देवदार के पेड़ो के बीच बुरांस के फूलो की खुशबू हवा में ऐसी सुगंध पैदा करती है, जिसका एहसास आपको और कही नहीं मिल सकेगा। योग और ध्यान की मुद्रा के साथ आप यहाँ प्रकृति के खूबसूरत नजारो को अपने कैमरे में कैद करके दुनिया को दिखा सकते है।
 

कानाताल में पड़ने वाली बर्फ इस स्थानों को एक जन्नत में तब्दील कर देती है, जिसको देखने लोग दूर दूर से यहाँ आते है। सेब से लकदक पेड़ और आस पास के क्षेत्र बर्फ की चादर ओढ़े बेहद ही सुन्दर प्रतीत होते है, जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है।
 

काणाताल - प्रकृति की सुंदरता का उदहारण

चम्बा से 15 किमी और मसूरी से 42 किमी दूर काणाताल उन सभी के लिए एक उम्दा पर्यटक स्थल है जो कुछ समय प्रकृति के साथ व्यतीत करना चाहते है। मसूरी से दो घंटे की यात्रा पर स्थित काणाताल अभी तक पर्यटकों द्वारा सही ढंग से घुमा नहीं गया है। मसूरी एवं अन्य हिल स्टेशन से विपरीत कानाताल उतना विकसित नहीं हुआ है, जो इसकी सुंदरता को बनाए रखने में कारगर है।
 

पर्यटक यहाँ सेब के बगीचों से गांव की पगडंडियों में घूमते हुए प्रकृति के स्वच्छ वातावरण का मजा ले सकते है। एकांत में स्थित होने के बावजूद कानाताल सड़क मार्ग से जुड़ा है, जहाँ आप आसानी से टैक्सी के माध्यम से पहुँच सकते है। कानाताल एक उम्दा स्थल है उन सबके लिए जो प्रकृति और अपने साथ कुछ समय बिताना चाहते है और महसूस करना चाहते है अपने अंतर्मन को। इन सबके साथ आप यहाँ से एक किमी दूर कौड़िया रेंज में जीप सफारी का भी आनंद ले सकते है। 
 

कुछ प्रमुख गतिविधयां

प्रकृति की सुंदरता के मध्य आप कानाताल में निम्नलिखित गतिविधि में हिस्सा ले सकते है : -

हाईकिंगकानाताल की खूबसूरती को करीब से महसूस करने का सबसे सरल तरीका है हाईकिंग। इससे आप प्रकृति के मध्य रहकर यहाँ की सुंदरता और खूबसूरती को निहार सकोगे। हाईकिंग के लिए आप यहाँ के सेब के बागानों, गांव या निकटतम कौड़िया रेंज में भी जा सकते है।
कैंपिंगहाईकिंग के साथ आप प्रकृति की छाँव में कैंपिंग का भी आनंद ले सकते है। इसके अतिरिक्त कई रिसोर्ट और होमस्टेस भी कैंपिंग की सुविधा प्रदान करते है।
योग और ध्यान योग और ध्यान के लिए कानाताल से सुन्दर और शांत स्थान शायद ही कोई हो। यहाँ के कई रिसोर्ट योग साधना के लिए भी प्रसिद्ध है, जहाँ का एकांत वातावरण में योग और ध्यान आपके अंतर्मन से जुड़ने में सहायक की भूमिका निभाते है। 
साहसिक गतिविधयाँकानाताल में आप कई साहसिक गतिविधियों का भी मजा ले सकते है जैसे की जायंट स्विंग, रोप वॉक, स्काई वल्ल, वाल क्लाइम्बिंग इत्यादि।

साहसिक गतिविधयों की सूची

जायंट स्विंग400/- रूपए
वैली क्रासिंग400/- रूपए
कौड़िया हाईकिंग400/- (पानी/जूस की सुविधा)
वाल क्लाइम्बिंग300/- रूपए
रोप कोर्स चार राइड 2nd लेवल500/- रूपए
स्काई वॉक400/- रूपए
स्काई ब्रिज400/- रूपए
टायर क्लाइम्बिंग250/- रूपए
कमांडो नेट250/- रूपए
जीप सफारी2500 से 4000/- रूपए


 

ठहरने की व्यवस्था

कानाताल में पर्यटकों के लिए सिमित संख्या में रिसोर्ट, होमस्टेस और होटल उपलब्ध है। यहाँ के रिसोर्ट और होटल बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान पर स्थित है, जहाँ से प्रकृति का नजारा बेहद ही आकर्षक दिखता है। कानाताल सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए लक्ज़री और सेमि डीलक्स आवास की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त कई रिसोर्ट आपको यहाँ टेंट की सुविधा भी प्रदान करते है।
 

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • मानसून में यात्रा करने से बचे क्यूंकि इस दौरान चट्टान का खिसकना और रोड टूटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • सिमित संख्या में ठहरने की व्यवस्था होने के चलते अपने रहने की व्यवस्था पहले से बुक कर ले।
  • सार्वजानिक वाहन की संख्या सिमित होने के चलते यात्री टैक्सी या स्वयं के वाहन से ही यात्रा करे।
  • उचित मात्रा में फ्यूल और पैसे रखे क्यूंकि इसके निकटतम पेट्रोल पंप और एटीएम चम्बा या सुरकंडा में मौजूद है।
  • सर्दियों में अधिक ठण्ड पड़ने के चलते यात्री अपने साथ उचित मात्रा में गर्म कपडे साथ रखे।
  • सर्दियों में पड़ने वाली बर्फ से रास्ते में गाडी चलाने में समस्या हो सकती है। अतः गाडी में टूल किट और स्नो टायर चैन अवश्य से रखे।

नदजीकी आकर्षण

  •  कानाताल के निकट घूमने हेतु कुछ अन्य पर्यटक स्थलों की सूची : -
    • सुरकंडा मंदिर।
    • टिहरी झील।
    • बूढ़ा केदार।
    • डोबरा चांटी पुल।
    • धनोल्टी।
    • धनोल्टी एक पार्क।
    • कौड़िया रेंज।
    • चम्बा।

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से : - देहरादून से 124 किमी दूर काणाताल, टिहरी जिले के मुसूरी चम्बा मार्ग में स्थित है। इस स्थान पर मसूरी, चम्बा, देहरादून, और ऋषिकेश से बस और टैक्सी की सहायता से आ सकते है। बस की सुविधा यात्रियों को मसूरी बस स्टैंड या देहरादून के पर्वतीय बस डिपो से मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त यात्री यहाँ बाइक के माधयम से भी आ सकते है। ऋषिकेश और मसूरी से काणाताल मार्ग का रूट कुछ इस प्रकार से है : -
 

देहरादून → ऋषिकेश → (नरेंद्र नगर) → चम्बा → काणाताल

देहरादून → मसूरी → धनौल्टी → कानाताल
 

रेल मार्ग से : - इसके नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन देहरादून और योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। कानाताल से देहरादून स्टेशन लगभग 72 किमी और ऋषिकेश स्टेशन लगभग 93 किमी दूर है। दोनों ही स्टेशन से यात्रियों को कानाताल के लिए टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। दोनों ही स्टेशन दिल्ली एवं अन्य से रेल मार्ग से बड़े ही अच्छे से जुड़े हुए है।
 

हवाई मार्ग से : - इसके निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जिसकी दूरी कानाताल से 99 किमी की है। हवाई अड्डे से यात्रियों के लिए सीधी टैक्सी की सेवा आसानी से उपलब्ध है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

कानाताल की खूबसूरती और सुंदरता को आप वर्ष में मुख्यतः गर्मी और सर्दियों के दौरान अच्छे से महसूस कर पाएंगे सकते है। हालाँकि सर्दियों में पड़ने वाली बर्फ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

समुद्र तल से ऊँचाई

समुद्र तल से कानाताल 2,400 मीटर (7,900) फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव