क्लाउड एंड मसूरी
जानकारी
मसूरी स्थित क्लाउड एन्ड अपने खुले आसमान, कदम चूमते सफ़ेद रूई जैसे बादल, शांत माहौल, और साफ़ हवा के लिए मशहूर है। मसूरी की भीड़ भाड़ से दूर इस स्थान पर पर्यटकों को एक अनूठा सुकून प्राप्त होता है, जिसके लिए वह दूर-दूर से इस स्थान पर आते है। दो हजार मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान से आप दूर तक फैले हर भरे पहाड़, ऊँचे देवदार के पेड़, और हिमालय के खूबसूरत नजारो को देख सकते है।
मसूरी मॉल रोड से केवल 8 किमी दूर क्लाउड एन्ड भद्राज मंदिर मार्ग पर स्थित है। मानसून और शीतकाल के समय इस स्थान से चारो तरफ की खूबसूरती देखने लायक होती है। दूर तक फैली इसकी घाटी के बादलो से घिर जाने पर और ऊपर नीला आसमान एक बेहद ही अनूठा दृश्य पैदा करते है, जिसके चलते इस स्थान को क्लाउड एन्ड के नाम से पहचान जाता है।
बादलो से ऊपर
अपने नाम को सार्थक करता क्लाउड एन्ड मसूरी के चुनिंदा प्रसिद्ध स्थानों में से एक है, जहाँ काफी संख्या में पर्यटक आते है। यहाँ से आपको दून घाटी का बेहद ही आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। क्लाउड अपनी अनछूही प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 6,900 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अक्सर चारो तरफ से बादलो से घिरा हुआ रहता है।
हालाँकि यह दृश्य अमूमन बरसात के बाद और सर्दियों के दौरान देखने को मिलते है। प्रसिद्ध भद्राज मंदिर मार्ग पर स्थित क्लाउड एन्ड के समीप आपको कुछ खाने पीने के स्टाल मिल जाते है, जहाँ आप चाय और मैगी का आनंद ले सकते है। भद्राज मंदिर जाने वाले व्यक्ति अमूमन यह कुछ पल रूककर प्रकृति को अपने कैमरे में कैद करके आगे गंतव्य की और बढ़ते है।
क्लाउड्स एन्ड व्यू पॉइंट ओरिजिनल
पहली बार आने वाले पर्यटकों को यह स्थान थोड़ा भ्रमित कर सकता है क्यूंकि क्लाउड एन्ड स्पॉट से कुछ मीटर पहले क्लाउड एन्ड फारेस्ट रिसोर्ट भी स्थित है। यह एक निजी रिसोर्ट है जिसमे पर्यटक प्रवेश शुल्क देकर प्रवेश कर सकते है। इस रिसोर्ट में आपको रहने के साथ खाने पीने की उचित व्यवस्था मिलती है। करीब 400 एकड़ में फैले इस रिसोर्ट में विभिन्न प्रजाति के वन्य जीव पाए जाते है और साथ ही यहाँ मौजूद गैलरी और म्यूजियम भी इसके प्रमुख आकर्षण केंद्र में से एक है।
इसका ऐतिहासिक क्लाउड एन्ड बंगला इसके मुख्य आकर्षणों में से एक है, जिसका निर्माण 1838 का बताया जाता है। यहाँ ठहरने के लिए पर्यटकों को पहले से बुकिंग करनी होती है। असल क्लाउड एन्ड व्यू पॉइंट यहाँ से चंद मीटर की दूरी पर स्थित है जो पर्यटकों के लिए निशुल्क है, इसी के चलते आपको गूगल में यह स्थान क्लाउड एन्ड व्यू पॉइंट ओरिजिनल (निशुल्क) के नाम से टैग किया हुआ मिल जाएगा।
पार्किंग शुल्क
क्लाउड्स एन्ड में किसी भी तरह की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को सड़क किनारे उपलब्ध स्थान पर ध्यान से गाडी पार्क करनी होती है। संकरा और ढलान वाला स्थान होने के चलते पार्किंग में समस्या भी हो सकती है विशेषकर चार पहिया वाहन के लिए।
क्लाउड एन्ड प्रवेश शुल्क
क्लाउड एन्ड मसूरी सभी पर्यटकों के लिए खुला है और यहाँ जाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।
क्लाउड एन्ड मसूरी की टाइमिंग
मसूरी के चर्चित पर्यटकों स्थलों में से एक क्लाउड एन्ड में पर्यटक किसी भी समय जा सकते है। हालाँकि सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सबसे उत्तम मान जाता है।
रहने हेतु सुविधा
- क्लाउड एन्ड के निकट रहने हेतु केवल सीमित विकल्प मौजूद है; उनमे से: -
- कुरियाना स्टे।
- स्टे विस्टा विला।
- किलो एडवेंचर रिज़ॉर्ट।
- क्लाउड एंड फ़ॉरेस्ट रिज़ॉर्ट।
- अन्य विकल्प की सुविधा हेतु आप मसूरी में अपना निवास बुक कर सकते है।
पर्यटकों के लिए मुख्य सुझाव
- बाइक या स्कूटी से यात्रा करना सबसे सुविधाजनक है।
- देहरादून से किमाड़ी मार्ग को चुने क्यूंकि यह मार्ग छोटा और कम ट्रैफिक वाला है।
- किमाड़ी मार्ग में सीमित संख्या में दुकाने उपलब्ध है और यहाँ एटीएम और फ्यूल स्टेशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है।
- अँधेरा होने पर किमाड़ी मार्ग का प्रयोग न करे क्यूंकि इस मार्ग में तेंदुआ अक्सर देखा जाता है।
- क्लाउड एन्ड में नेटवर्क समस्या के चलते अपने साथ उचित मात्रा में कॅश रखे।
- क्लाउड एन्ड की पहाड़ी पर फोटो लेते समय ध्यान रखे क्यूंकि छोटी से गलती से आप नीचे खाई में गिर सकते है।
नजदीकी आकर्षण
- क्लाउड एन्ड के निकट आप मसूरी के अन्य चर्चित स्थानों पर भी जा सकते है जैसे की: -
यहां कैसे पहुंचे
सड़क मार्ग से: - मसूरी से क्लाउड एन्ड की दूरी केवल 8 किमी की है तो देहरादून से यह केवल 43 किमी दूर है। देहरादून-किमाड़ी मार्ग से यह स्थान केवल 38 किमी दूर है। यहाँ आप बस, टैक्सी और दू पहिया वाहन के द्वारा पहुँच सकते है।
- बस द्वारा: देहरादून पर्वतीय बस अड्डे से रोजाना निरंतर अंतराल पर मसूरी के लिए बस सेवा उपलब्ध रहती है। हालाँकि यह बस सेवा केवल मसूरी लाइब्रेरी चौक या पिक्चर पैलेस बस स्टैंड तक ही उपलब्ध होगी। इसके आगे की दूरी आपको टैक्सी या दू पहिया वाहन के द्वारा ही तय करनी होगी।
- टैक्सी: आप यहाँ सीधा टैक्सी बुक करे भी आ सकते है, जिसकी सेवा आपको देहरादून और अन्य क्षेत्रों में आसानी से मिल जाएगी।
- दू पहिया: आप यहाँ स्वयं की या किराये पर बाइक या स्कूटी के द्वारा भी आ सकते है। किराये पर बाइक और स्कूटी की सुविधा आपको देहरादून के साथ साथ मसूरी में आसानी से मिल जाएगी।
रेल मार्ग से: - इसके निकटतम देहरादून रेलवे स्टेशन है, जो यहाँ से 43 किमी दूर है। स्टेशन से क्लाउड के एन्ड के लिए टैक्सी, बस और किराये पर बाइक या स्कूटी जैसे कई विकल्प उपलब्ध है।
हवाई मार्ग से: - इसके नजदीकी एयरपोर्ट में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो यहाँ से लगभग 67 किमी दूर है। एयरपोर्ट से क्लाउड एन्ड या मसूरी तक आप टैक्सी के द्वारा आसानी से आ सकते है।
यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम
क्लाउड एन्ड में आप साल में कभी भी जा सकते है लेकिन यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय अगस्त से अप्रैल तक का माना जाता है क्यूंकि इस दौरान यहाँ से नजर आने वाले नज़ारे बेहद ही सुन्दर और अद्भुत होते है।
समुद्र तल से ऊँचाई
क्लाउड एन्ड की ऊंचाई समुद्र तल से 2,104 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो की लगभग 6,900 फ़ीट है।