Skip to main content

राष्ट्रपति निकेतन

0 Reviews
Play/Pause Audio

जानकारी

राष्ट्रपति निकेतन भारत के राष्ट्रपति संपदा के तीन जोन में से एक है जो देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित है। इसका उद्घाटन स्वयं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 20 जून को किया गया था। 21 एकड़ में फैला राष्ट्रपति निकेतन अपनी शांति और ऐतिहासिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है, जिसका उपयोग पहले ग्रीष्मकालीन शिविर के तौर पर किया जाता था। 186 वर्षो में पहली बार इस ऐतिहासिक स्थान को आम जनता के लिए खोला जा रहा है, जिससे वह इस धरोहर को देख पाए।
 

इसके अंदर मुख्य बिल्डिंग में आप विभिन्न प्रकार के चित्रकला और कला प्रदर्शनी को निहार सकते है। इस स्थान के महत्ताआप इसी बात से लगा सकते है की यह स्थान भारत के राष्ट्रपति का निजी विश्राम स्थल हुआ करता था। इस बेहद ही खूबसूरत और प्रकृति से घिरे राष्ट्रपति निकेतन में जाकर आप इस ऐतिहासिक स्थल की और भारत के राष्ट्रपति की समृद्ध विरासत को करीब से महसूस कर पाएंगे।

विरासत भारत के राष्ट्रपति की

देहरादून के राजपुर मार्ग में स्थित राष्ट्रपति निकेतन चारो तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। राष्ट्रपति की इस समपदा में बेहद ही अनूठे उद्यान है, जिसमे आपको देखने को मिलते है लिली तालाब, रॉकरी तालाब, रोज गार्डन और सुंदरता का प्रतीक पेर्गोला। इस स्थान की सुंदरता और शांति बेहद ही अनूठी है जहाँ आप शहर की भागदौड़ के मध्य प्रकृति के  साथ कुछ समय अकेले में अवश्य से बिताना चाहेंगे। सभी व्यक्तियों के प्रवेश हेतु राष्ट्रपति निकेतन मंगलवार से रविवार तक खुला रहेगा और सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। प्रवेश के लिए सभी व्यक्तियों से 50 रूपए का शुल्क लिए जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो सरकारी विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में अध्यन्नरत है उन्हें और उनके शिक्षकों को किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क देय नहीं होगा। 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन के साथ-साथ 20 जून, 2025 को राष्ट्रपति तपोवन का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन दोनों ही राष्ट्रपति सम्पदा का भाग है, जो 170 एकड़ में फैली हुई है। इस सम्पदा के अन्य क्षेत्रों की तरह राष्ट्रपति निकेतन में भी विभिन्न प्रजाति के जीव जंतु पाए जाते है।

मुख्य आकर्षण

राष्ट्रपति निकेतन में प्रवेश और निकासी के अलग से द्वार बनाए गए है, जहाँ इसमें प्रवेश गेट नंबर 3 से होता है तो वही आंगतुकों की निकासी इसके गेट नंबर 2 से की जाती है। इसमें प्रवेश करने से पूर्व सभी को यह जान लेना आवश्यक है की आप प्रतिबंधित वस्तुओ को अंदर नहीं ले जा सकते है, जैसे की बैग, गुटखा, खाने पीने का सामान, सिगरेट और अन्य। मुख्य बिल्डिंग के अंदर फोटो लेना वर्जित है। राष्ट्रपति निकेतन एक अन्य की तरह कुछ मुख्य आकर्षण है; जैसे की: -

  • यहाँ स्थित हेरिटेज भवन का दौरा करने पर आपको देखने को मिलती है कलाकारों द्वारा कला प्रद्रशनी।
  • ऐतिहासिक घोड़ो का अस्तबल और राष्ट्रपति का अंगरक्षा दल को।
  • यहाँ निर्मित सुन्दर उद्यान।

इतिहास

राष्ट्रपति निकेतन का इतिहास 186 वर्ष पुराना है। सन 1838 में निर्मित राष्ट्रपति निकेतन का उपयोग अंग्रेजो द्वारा गवर्नर जनरल के अंगरक्षक दल के घोड़ों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर के रूप में किया जाता था। इसके मुख्य बंगले का निर्माण वर्ष 1920 में सेना के यूनिट कमांडेंट के लिए किया गया था जिसे बाद में राष्ट्रपति रिट्रीट में तब्दील कर दिया गया।

खुलने और बंद होने का समय

राष्ट्रपति निकेतन सभी आंगतुकों के लिए सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार तक खुला रहेगा। प्रवेश हेतु इसके गेट सुबह 10 बजे खोले जाएंगे जो शाम के 5 बजे तक खुले रहेंगे। प्रत्येक सोमवार के साथ सभी राष्ट्रिय अवकाश के दिन राष्ट्रपति निकेतन प्रवेश हेतु सभी के लिए बंद रहेगा।

गेट खुलने का समय (गेट नंबर तीन -प्रवेश हेतु)सुबह 10:00 बजे
गेट बंद होने का समय (गेट नंबर दो -निकासी हेतु)शाम 05:00 बजे

प्रवेश शुल्क

प्रवेश हेतु सभी आंगतुकों को प्रवेश टिकट खरीदना आवश्यक है, जिसका शुल्क पहले से निर्धारित है। राष्ट्रपति निकेतन में भारतीयों के प्रवेश पर 50 रूपए तो विदेशी नागरिको से 250 रूपए का शुल्क लिया जाएगा। सरकारी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में अध्यन्नरत छात्र और उनके  शिक्षकों के लिए प्रवेश निशुल्क है। इसके लिए उन्हें काउंटर पर स्कूल द्वारा जारी वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। जमा किया प्रवेश शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और ना ही उस टिकट पर किसी अन्य को प्रवेश प्राप्त होगा। आंगतुकों का राष्ट्रपति निकेतन में प्रवेश गेट नंबर 3 से होगा, जहाँ वह टिकट और पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकते है। राष्ट्रपति निकेतन का प्रवेश शुल्क आप ऑनलाइन या साइट पर बने बुकिंग काउंटर से प्राप्त कर सकते है।

सरकारी विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के छात्र एवं शिक्षकनिशुल्क प्रवेश
भारतीय नागरिक50 रूपए
विदेशी नागरिक250 रूपए

सुविधाए

देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में आपको निम्नलिखित सुविधाए प्राप्त होती है जैसे की: -

  • निशुल्क पार्किंग।
  • बुकिंग काउंटर।
  • वाशरूम।
  • क्लॉक रूम।
  • पीने का पानी।
  • कैफेटेरिया।
  • चाइल्ड केयर रूम।
  • विज़िटर्स लाउन्ज।
  • गिफ्ट शॉप।

पार्किंग शुल्क

राष्ट्रपति निकेतन में सभी प्रकार के वाहनों के लिए पार्किंग पूर्णतः निशुल्क है, इसके लिए यहाँ पर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए एक पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

आंगतुकों के लिए जरूरी सुझाव

  • मुख्य बिल्डिंग के अंदर फोटो लेना वर्जित है।
  • प्रवेश टिकट ऑनलाइन और काउंटर से प्राप्त कर सकते है।
  • प्रवेश करते समय एक वैध पहचान पत्र अवश्य से रखे।
  • सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य से लाए।
  • खाने, पान, गुटखा, सिगरेट और बैग जैसी वस्तुए अंदर ले जाना मना है।
  • तपोवन को अच्छे से अनुभव करने हेतु शाम को चार बजे से पहले प्रवेश कर ले।

नजदीकी आकर्षण

राष्ट्रपति निकेतन ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया

  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in. पर जाए।
  • बुक करे का चयन करे।
  • अपनी पसंदीदा तिथि और समय का चयन करे।
  • आंगतुकों की संख्या दर्ज करे।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करे उसे प्राप्त ओटीपी से सत्यापित करे।
  • अपना विवरण दर्ज करके आगे बढे।
  • प्रवेश शुल्क जमा करके टिकट प्राप्त करे।
  • शुल्क जमा होने के पश्चात टिकटी की जानकारी एसएमएस के द्वारा प्राप्त होगी।

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: - देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन घंटाघर से मात्र 5.4 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ आप स्थानीय सार्वजनकि वाहन जैसे की सिटी बस, विक्रम, ऑटो, टाटा मैजिक की सेवा लेकर यहाँ पहुँच सकते है। इसके अतिरिक्त आप यहाँ ओला/उबर/रैपिडो बुक करके भी आसानी से पहुँच सकते है।
 

रेल मार्ग से: - इसके निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है, जिसकी दूरी यहाँ से 7 किमी की है। स्टेशन से आप सिटी बस, विक्रम, टाटा मैजिक जैसे सर्वजनिक वाहन की सहायता से यहाँ पहुँच सकते है। इसके साथ आप यहाँ से ऑटो या ऍप आधारित टैक्सी बुक करके भी जा सकते है। 
 

हवाई मार्ग से: - इसके निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जोली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो यहाँ से 33 किमी दूर स्थित है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी सेवा लेकर के यहाँ पहुँच सकते है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

राष्ट्रपति निकेतन में जाने का सबसे उत्तम समय है सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और शाम के 3 बजे से 5 बजे तक।

समुद्र तल से ऊँचाई

राष्ट्रपति निकेतन की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 636 मीटर (2,100 फ़ीट) की है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव