चार दुकान
जानकारी
लंढौर घूमने आए पर्यटकों के लिए यहाँ स्थित चार दुकान सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेते हुए पर्यटक चार दुकान कैफ़े में चाय की चुस्की, मैगी और अन्य खाद्य पदार्थ का आनंद ले सकते है। जितना मशहूर लंढौर अपनी खूबसूरत वादियों के ले है उतना ही चार दुकान के लिए भी। लंढौर घूमने आए पर्यटक चार दुकान अवश्य से आते है, जो अपनी चाय, मैगी, पैनकेक और अन्य खाद्य पदार्थो के लिए जाने जाते है। इनकी विशेषता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर और मशहूर लेखक रस्किन बांड भी यहाँ अक्सर आया करते है।
वैसे तो लंढौर में विभिन्न तरह के कैफ़े मौजूद है जो अपने व्यंजन के साथ अपने वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है लेकिन चार दुकान स्थित इन कैफ़े की बात ही अलग है। सेंट पॉल के नजदीक सिस्टर बाजार स्थित यह चार दूकान अक्सर पर्यटकों से घिरा हुआ रहता है। हालाँकि छोटी दुकान होने के चलते एक समय में सीमित संख्या में ही पर्यटक यहाँ के व्यंजन का लुत्फ़ उठा पाते है, जिसके चलते कई पर्यटक आपको कतार में खड़े हुए अपनी बारी का इन्तजार करते हुए दिख जाएंगे।
चार दुकान- मसूरी
लंढौर और लाल टिब्बा मार्ग में स्थित चार दुकान मसूरी के मॉल रोड से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित है। मसूरी से पर्यटक यहाँ टैक्सी, बाइक और पैदल चलकर भी आ सकते है। अपने नाम के अनुसार चार दूकान एक चार दुकानों का समूह है जो एक के बाद एक स्थित है। इन कैफ़े में पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था कैफ़े के बाहर उपलब्ध है जो यहाँ के खुशनुमा मौसम में खाने के आनंद को दुगुना कर देता है। चार दुकान स्थित कैफ़े अपने पैनकेक, चाय, मैगी के लिए अधिक मशहूर है, जिसके स्वाद के दीवाने यहाँ आए अधिकतर लोग हो जाते है। साफ मौसम के दिनों में खूबसूरत वादियों के नज़ारे इस स्थान की खूबसूरती को और भी अधिक बढ़ा देते है। वहीं सर्दियों में घने कोहरे और खिलखिलाती धुप के बीच यहाँ बैठ कर चाय पीने का अलग ही आनंद है।
लगभग 200 वर्ष पुराने ब्रिटिश कैंट में स्थित यह चार दूकान अपने पुराने स्वरुप के लिए अधिक विख्यात है। शहर की भाग दौड़ से दूर चार दुकान के इन कैफ़े में बैठ कर चाय की चुस्की आपको शांति का एहसास दिलाती है। यहाँ आकर ऐसा लगता है मानो समय थम सा गया हो।
चार दुकान का मेनू
चार दुकान यह स्थित चार दुकानों के समझ को कहा जाता है जिनमे टिप टॉप टी शॉप, हिमगिरि कैफ़े, चार दुकान कैफ़े और अजय स्टोर है। यह कैफ़े ज्यादातर एक समान व्यंजन ही परोसते है जिनका मूल्य भी अधिकतर एक जैसा ही होता है। चार दुकान में मिलने वाले कुछ लोकप्रिय आइटम की सूची कुछ इस प्रकार से है: -
मैगी |
|
सैंडविच |
|
पैनकेक |
|
वफ़ल |
|
चाय |
|
नोट: फ़ूड आइटम के शुल्क में समय के साथ बदलाव संभव है।
पार्किंग शुल्क
चार के दौरान के बाहर सीमित संख्या में स्थान होने के चलते आपको अपनी गाडी इसके नजदीक उपलब्ध पार्किंग में लगानी होती है। इसके लिए पर्यटकों को 40 रूपए का शुल्क दू पहिया वाहन के लिए और 80 रूपए कार के लिए देने होते है।
रहने की व्यवस्था
- चार दुकान के निकट पर्यटकों के रहने हेतु विभिन्न तरह के विकल्प मौजूद है, जिससे आप लंढौर की खूबसूरती को अच्छे से महसूस कर पाएंगे। यहाँ रहने हेतु कुछ प्रमुख विकल्प इस प्रकार से है: -
- तत्त्व-लंढौर।
- हार्ट ऑफ़ लंढौर।
- हॉक्स नेस्ट।
- ईगल्स नेस्ट।
- होटल क्लिफ कॉटेज लंढौर।
पर्यटकों के लिए विशेष सुझाव
- यहाँ आप अपनी लंढौर ट्रिप के दौरान आ सकते है, इसके लिए अलग से यात्रा करने की जरुरत नहीं है।
- कैफ़े में सीमित संख्या में स्थान होने के चलते आपको कुछ समय खड़ा भी रहना पड़ सकता है।
- मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते डिजिटल पेमेंट में समस्या हो सकती है अतः अपने साथ उचित मात्रा में कॅश लेकर चले।
- चार दुकान के निकट आपको पार्किंग की सुविधा मिल जाती है।
- सप्ताहंत के दौरान आपको यहाँ अत्यधिक भीड़ और जाम का सामना करना पड़ सकता है।
- रात्रि विश्राम के लिए आपको यहाँ कई विकल्प मिल जाएंगे।
चार दुकान के निकट अन्य प्रसिद्ध कैफ़े
- लंढौर स्थित चार दुकान के निकट कई कैफ़े है जो पर्यटकों को अपने व्यंजन और वातावरण से आकर्षित करते है। इन्ही में से कुछ कैफ़े के सूची इस प्रकार से है : -
- लंढौर बेक हाउस।
- हार्ट ऑफ़ लंढौर।
- सेवॉय कैफ़े।
- लिटिल लामा कैफ़े।
- रोकेबी मैनर
- डोमास इन।
नजदीकी आकर्षण
- चारदुकान के निकट आप अन्य पर्यटक स्थल पर भी जा सकते है; जैसे की: -
चार दुकान रिव्यु
पहाड़ो की हसीन वादियों के मध्य स्थित चार दुकान अपने पर्यटकों को विभिन्न तरह के फ़ूड आइटम प्रदान करती है। अगर बात करे चार दुकान के गूगल रिव्यु की तो पर्यटकों द्वारा अधिकतर अच्छे रिव्यु दिए गए है। हालाँकि कुछ पर्यटकों द्वारा रिव्यु में यहाँ भी जानकारी दी गई है की यह स्थान जरुरत से ज्यादा प्रसिद्ध है जो इसके खाने में नजर नहीं आता है। उनके द्वारा यहाँ भी बताया गया है की इनके खाने का मूल्य इसकी गुणवत्ता से मेल नहीं खाता है, जबकि अन्य ने दुकान संचालक द्वारा ग्राहकों से खराब बर्ताव की भी जानकारी दी है। अधिक जानकारी के लिए आप चार दुकान का गूगल रिव्यू देख सकते है।
यहां कैसे पहुंचे
सड़क मार्ग से: - मसूरी लाइब्रेरी चौक से चार दूकान करीब 4 किमी और देहरादून आईएसबीटी से 38 किमी की दूरी पर स्थित है। सार्वजानिक वाहन की सुविधा आपको यहाँ नहीं मिलती है अतः यहाँ पहुंचने के लिए आप मसूरी या देहरादून से बाइक, स्कूटर या टैक्सी के द्वारा पहुँच सकते है। मसूरी तक बस सेवा का लाभ आपको देहरादून पर्वतीय बस अड्डे से मिल जाएगा, जिसके आगे का सफर आप टैक्सी या किराए पर बाइक के द्वारा पूरी कर सकते है।
रेल मार्ग से: - इसके निकटतम रेल मार्ग की बात करे तो वह देहरादून रेलवे स्टेशन है जो यहाँ से 32 किमी की दूरी पर स्थित है। देहरादून स्टेशन से लंढौर का सफर आप यहाँ मिलने वाली टैक्सी, बस या रेंट पर बाइक के साथ कर सकते है। बस सेवा आपको मसूरी बस स्टैंड तक प्राप्त होती है, जिसके आगे का सफर आप टैक्सी या बाइक के द्वारा तय कर सकते है।
हवाई मार्ग से : - इसके निकटतम हवाई अड्डा देहरादून जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो यहाँ से 56 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ से आप टैक्सी सेवा का लाभ लेकर लंढौर पहुँच सकते है।
यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम
चार दुकान आने का सबसे सही समय सितम्बर से मई का माना जाता है इस यहाँ के सुहाने मौसम और प्रकृति की सुंदरता को अधिक निहार सकेंगे।
समुद्र तल से ऊँचाई
लंढौर स्थित चार दुकान समुद्र तल से 2,377 मीटर (7,798 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित है।