Skip to main content

बजरंग सेतु

0 Reviews

सम्बन्धित वीडियो

जानकारी

ऋषिकेश स्थित बजरंग सेतु पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्यूंकि यहाँ सेतु भारत का पहला ग्लास से निर्मित सस्पेंशन ब्रिज है। आम जनता के लिए खुलने के बाद यह सेतु भारत का सबसे लम्बा ग्लास का ब्रिज होगा, जिसकी कुल लम्बाई 132 मीटर की है। आधुनिक तकनीक को दर्शाता इस सेतु में आपको रोमांच और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
 

इस सेतु का निर्माण ऋषिकेश के 100 साल पुराने लक्ष्मण झूला के स्थान पर किया जा रहा है, जो सुरक्षा कारणों के चलते वर्ष 2019 से जनता के लिए बंद है। त्रयम्बकेश्वर मंदिर के निकट निर्मित यह सेतु तीन भागो में विभाजित है। इसका मध्य भाग हलके वाहन के आने जाने के लिए तो अन्य भाग पैदल चलने के लिए आरक्षित है। इस सेतु की संरचना बेहद ही अद्भुत है जिसके दोनों छोर के पिलर पर आपको केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की छवि देखने को मिलती है जो इसे और भी आकर्षक बना देती है।

भारत का प्रथम सस्पेंशन ग्लास ब्रिज

गंगा नदी के ऊपर बना ऋषिकेश का बजरंग सेतु भारत का प्रथम गिलास से निर्मित सस्पेंशन सेतु है। 132 मीटर लम्बा यह सेतु टिहरी और पौड़ी जिलों को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाता है। ग्लास से बने इस सेतु पर चलने का अनुभव बेहद ही रोमांचकारी होगा। इस सेतु का मध्य भाग 5 मीटर चौड़ा है जो हलके वाहनों के आने जाने के लिए बनाया गया है तो इसके दोनों तरफ 1.5 मीटर चौड़ा ग्लास वॉल्कवे बनाया गया है, जो केवल पैदल चलने वाली यात्रियों के लिए है। इस ग्लास सेतु पर चलते नीचे बहती गंगा नदी को देखना एक पल को आपके रोंगटे खड़े कर देगा विशेषकर ऊंचाई से घबराने वाले व्यक्ति का।
 

सेतु के निर्माण का कार्य इसके अंतिम चरण में है जो की वर्ष 2025 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा और आम जनता के लिए आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु के पैदल मार्ग पर लगा ग्लास 66 मीटर मोटाई वाला है जो आसानी से कई व्यक्तियों के भार को और किसी भी मौसम एवं परिस्थिति को झेलने में सक्षम है। भारत के सबसे लम्बे मोटर गाडी वाले सस्पेंशन पुल "डोबरा चांटी" के बाद बजरंग सेतु भी ऋषिकेश आए पर्यटकों के मध्य मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा, जो पर्यटकों को दूर दूर से आकर्षित करेगा। ऋषिकेश स्थित जानकी सेतु की तरह ही बजरंग सेतु में भी आपको चमचमाती हुई रंग बिरंगी लाइट्स देखने को मिलेगी, जिससे यह सेतु रात में और भी सुन्दर दिखाई देगा।

मुख्य स्थानीय गतिविधि

बजरंग सेतु की सुंदरता को निहारने के साथ आप ऋषिकेश में अन्य गतिविधियों में भी शामिल हो सकते है, जैसे की: -

  • गंगा आरती।
  • योग।
  • राफ्टिंग।
  • बंजी जंपिंग।
  • स्काई साइकिलिंग।

निवास की सुविधा

ऋषिकेश में ठहरने हेतु आपको विभिन्न तरह के विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हे आप पहले या अपने आगमन के समय बुक कर सकते है। यहाँ

यात्रियों के लिए मत्वपूर्ण सुझाव

  • सेतु पर अपनी निर्धारित लेन पर चले और सुरक्षा अवरोधों पर न झुके।
  • सेतु पर गाडी आराम से चलाए।
  • अनावश्यक सेतु पर न कूदे।
  • सेतु के प्रवेश द्वार पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़े और उनका पालन अवश्य से करे।

नजदीकी आकर्षण

बजरंग सेतु के अतिरिक्त आप ऋषिकेश के अन्य प्रमुख स्थल पर भी जा सकते है, जैसे की: -

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: - ऋषिकेश बस स्टैंड से बजरंग सेतु की दूरी लगभग 5.4 किमी की है, जिसे आप ऑटो, विक्रम, या बैटरी संचालित रिक्शा की सहायता से तय कर सकते है। ऋषिकेश आप नजदीकी शहरो से बस या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुँच सकते है।
 

रेल मार्ग से: - इसके निकटतम रेलवे स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है जो 8.6 किमी की दूरी पर है। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए सीमित संख्या में ट्रैन सेवा उपलब्ध रहती है। स्टेशन से आगे की यात्रा आप ऑटो या रिक्शे की सहायता से पूरी कर सकते है।
 

हवाई मार्ग से: - हवाई मार्ग से यात्रा करने वालो के लिए निकटम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है जो यहाँ से 23 किमी की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट देश के विभिन्न शहरो से सीधी हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से आगे का सफर आप टैक्सी या मुख्य मार्ग से मिलने वाली बस से पूरी कर सकते है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

बजरंग सेतु ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण केन्द्रो में से एक है, जहाँ आप अपने ऋषिकेश भ्रमण के दौरान जा सकते है विशेषकर सुबह, शाम और रात्रि के समय।

समुद्र तल से ऊँचाई

समुद्र तल से बजरंग सेतु की ऊंचाई लगभग 372 मीटर की है जो लगभग 1,220 फ़ीट की है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव