Skip to main content

सातताल

0 Reviews

जानकारी

सात झीलों के समूह से बना सातताल उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। चारो तरफ जंगल से घिरी इस झील की खूबसूरती देखते ही बनती है जो नैनीताल भ्रमण पर आए पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। सातताल की गिनती नैनीताल की सबसे खूबसूरत झीलों में होती है जहाँ पर्यटक बोटिंग, नौकायन के साथ मछली पकड़ने का आनंद ले सकते है। नैनीताल के भीड़ भाड़ से दूर पर्यटक यहाँ प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने आते है जहाँ से हिमालय की खूबसूरती भी देखने को मिलती है।  यहाँ मौजूद विभिन्न प्रजाति के पक्षी इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करते है जो विशेष रूप से पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करती है। चारो तरफ ऊँचे पेड़ो से घिरी झील में साँझ के समय अपने जीवनसाथी के साथ बोटिंग का आनंद लेने का अनुभव यादगार बना देता है। 

खूबसूरत रत्न

सात ताल समुद्र तल से 4,500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी दूरी भीमताल लेक से मात्र 9 किमी की है। झील का हरा पानी अपनी सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता है विशेषकर सुबह और शाम के समय। चारो तरफ बांज के पेड़ो से घिरी यह झील नैनीताल के छुपे हुए रत्न से कम नहीं है। नैनीताल के अन्य पर्यटक स्थल के विपरीत, सातताल कम भीड़ भाड़ वाले स्थानों में से है, जो पर्यटकों को यहाँ की खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता को निहारने का मौका प्रदान करती है। इसकी मनमोहक सुंदरता और दर्शनीय नज़ारे पर्यटकों को दूर दूर से इस और आकर्षित करती है।
 

बोटिंग और नौकायन के अतिरिक्त आप यहाँ झील के निकट मछली पकड़ने का आनंद भी ले सकते है। इसके साथ साथ आप यहाँ कैंपिंग का आनंद लेकर सात ताल की खूबसूरती का करीब से आनंद ले सकते है।

सात झीलों का समूह -सातताल

सातताल जिसे सात ताल भी कहा जाता है एक समूह है सात झीलों का जिसके स्वच्छ पानी इन सभी झीलों को जोड़ता है। यह देश की उन कुछ स्वच्छ झीलों में से है, जो विभिन्न प्रवासी पक्षियों का घर है। सात झीलों का समूह जो सामूहिक रूप से सातताल का निर्माण करते है, वह है : -

  • नल दमयंती ताल।
  • गरुड़ ताल।
  • राम ताल।
  • लक्ष्मण ताल।
  • सीता ताल।
  • पूर्ण ताल।
  • सुख ताल।

मुख्य गतिविधियाँ

यहाँ उपलब्ध कुछ गतिविधियों में भाग लेकर सातताल घूमने आये पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बना सकते है। यदि आप भी सातताल घूमने का प्लान बनाए है तो निम्नलिखित गतिविधियों में भाग लेना न भूले: -

बर्ड वाचिंगसातताल झील भारत के सबसे साफ और स्वच्छ झीलों में से है, जहाँ देश विदेश से कई पक्षी पधारते है। पक्षियों के शौक़ीन पर्यटकों के लिए यहाँ स्थान किसी जन्नत से कम नहीं है, जहाँ वे हिमालय क्षेत्रों के साथ विदेशो में पाई जाने वाली विशेष नश्ल की प्रजाति को निहार सकते है।
बोटिंगसातताल अपनी बोटिंग के लिए अत्यधिक पसंद किया जाता है क्यूंकि बोटिंग के दौरान स्थानीय खूबसूरती के जो अध्भुत नज़ारे यहाँ देखने को मिलते है वह अन्य किसी स्थान पर नहीं मिलते।
मछली पकड़नावैसे तो झील में मछली पकड़ने की मनाही होती है लेकिन वन विभाग द्वारा अनुमति प्राप्त करने पर आप इसका अनुभव सातताल में ले सकते है। झील किनारे प्रकृति की सुंदरता को निहारते हुए मछली पकड़ने का अनुभव एक विशेष अनुभूति प्रदान करता है।
प्रकृति की सैरसातताल चारो तरफ से घने चीड़ के पेड़ो से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को अत्यधिक बढाती है। इस खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए आप झील के निकट प्रकृति की सैर पर भी जा सकते है, जहाँ आपको प्रकृति के साथ कुछ समय सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा।
तितली संग्राहलयझील से कुछ दूरी पर स्थित तितली संग्राहलय में आपको तितलियों की 2,500 से भी अधिक प्रजाति देखने को मिलती है। इसके साथ इस संग्रहालय में आपको 1,100 से अधिक कीड़ो की प्रजाति भी देखने को मिलती है। इस संग्रहालय की स्थापना फ्रेडरिक स्मेटासेक द्वारा की गई थी, जिन्हे लोग प्यार से बटरफ्लाई मैन बुलाते थे।
माउंटेन बाइकिंगसातताल एक उपयुक्त स्थान है माउंटेन बाइकिंग के लिए, जिसे साहसिक और फिटनेस प्रेमियों को नहीं छोड़ना चाहिए। माउंटेन बाइकिंग के लिए नैनीताल-भोवाली- सातताल-भीमताल-नौकुचियाताल का मार्ग रोमांच से भरपूर है, जहाँ आपको मनमोहक प्रकृति के नजारो के साथ भरपूर रोमांच प्राप्त होगा।

निवास की सुविधा

सातताल के निकट होटल की बात करे तो यहाँ सीमित संख्या में रहने के विकल्प मौजूद है। यात्री इन्हे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बुक कर सकते है। झील के निकट उपलब्ध होटल और होमस्टे कुछ इस प्रकार से है: -

  • केएमवीएन पर्यटक विश्राम गृह।
  • कंट्री इन सात ताल।
  • वाईएमसीए लेक व्यू इन।
  • फ़ॉरेस्ट बार्न हाउस।
  • नक्शविले होमस्टे।
  • दमयंती होटल और रिज़ॉर्ट।
  • नमस्तएक्सप्लोरर तराना कॉटेज बाय नमस्तएक्सप्लोरर।

यात्रियों के लिए मत्वपूर्ण सुझाव

  • अपने रहने की व्यवस्था पहले से कर ले अन्यथा अंतिम समय में परेशानी हो सकती है।
  • झील के निकट आपको गाडी पार्किंग की सुविधा मिल जाती है।
  • किसी भी गतिविधि में भाग लेने से पूर्व उसके शुल्क को अवश्य से सुनिश्चित कर ले।
  • झील की गहराई अधिक होने के चलते इसमें नहाने की मनाही है।
  • बोटिंग के दौरान लाइफ सेविंग जैकेट अवश्य से पहने।
  • झील के निकट टैक्सी स्टैंड की सेवा मिल जाती है।
  • अपने साथ उचित मात्रा कॅश साथ में रखे।
  • मानसून के दौरान यात्रा करने से बचे।
  • झील में मछली पकड़ने हेतु वन विभाग की अनुमति आवश्यक है।

नजदीकी आकर्षण

सातताल के निकट आप यहाँ के अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में भी जा सकते है, जैसे की

यहां कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: -नैनीताल बस स्टैंड से सातताल लेक लगभग 22 किमी की दूरी पर है, जहाँ आप स्थानीय परिवहन सेवा का उपयोग करके आ सकते है। इसके निकटतम मुख्य स्थानों में नैनीताल विभिन्न क्षेत्रों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, जहाँ आप बस या टैक्सी के द्वारा जा सकते है। उत्तराखंड परिवहन सेवा के साथ निजी संचालको द्वारा नैनीताल के लिए बस सेवा रोजाना देहरादून और दिल्ली से चलाई जाती है। देहरादून से नैनीताल की दूरी 291 किमी की है तो वहीँ दिल्ली से यह दूरी 315 किमी की है। 
 

रेल मार्ग से: - इसके निकटतम रेलवे स्टेशन नैनीताल का काठगोदाम रेलवे स्टेशन है. जो झील से 29 किमी की दूरी पर है। हरिद्वार और दिल्ली से काठगोदाम के लिए रेल सेवा दैनिक और साप्ताहिक रूप में चलती है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आगे की यात्रा आप टैक्सी के माध्यम से कर सकते है। 
 

हवाई मार्ग से: - इसके नजदीक हवाई अड्डे की बात करे तो पंतनगर एयरपोर्ट इसके निकटतम है, जो यहाँ से 62 किमी की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट सीमित हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है, विशेषकर देहरादून जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से। हवाई अड्डे से आगे की यात्रा आप बस या टैक्सी के द्वारा तय कर सकते है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम

सातताल झील में वैसे तो आप साल भर जा सकते है लेकिन यहाँ जाने का और प्रकृति के सुन्दर नज़ारे देखने का सबसे अच्छा समय सितम्बर से मई माह के दौरान आता है।

समुद्र तल से ऊँचाई

समुद्र तल से सातताल की ऊंचाई लगभग 1,370 मीटर की है जो की करीब 4,495 फ़ीट की है। 

Nearest Spot Based on River/ Lake

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव