खुर्पाताल लेक
जानकारी
नैनीताल से 12 किमी दूर "खुर्पाताल" शहर के खूबसूरत स्थानों में से एक है। झील का गहरे हरे रंग का पानी इसकी मनमोहक सुंदरता का उचित उदहारण है, जिसके चलते यह पर्यटकों से रोजाना घिरी रहती है, विशेषकर नए साल और ग्रीष्मकाल की छुट्टियों के समय। वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई स्थान है लेकिन जो सुकून और ठहराव खुर्पाताल प्रदान करता है वह कोई और नहीं। नैनीताल की सबसे गहरी झीलों में गिनी जाने वाली खुर्पाताल झील मौसम के अनुसार रंग बदलती हुई भी दिखाई पड़ती है, जो इसकी सुंदरता को अत्यधिक बढ़ा देती है। नैनीताल स्थित अन्य झीलों की तुलना में खुर्पाताल झील अधिक बड़ी नहीं है इसके बावजूद यह पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है।
शहर की खूबसूरत झील
झीलों का शहर नैनीताल अपनी खूबसूरत और मनमोहक झीलों के लिए पहचाना जाता है, जिनमे से एक खुर्पाताल भी है। खुर्पी (बागवानी में इस्तेमाल होने वाला औजार) के आकार वाली यह झील नैनीताल से बस आधे घंटे की दूरी पर है, जिसके चलते पर्यटक यहाँ अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान अक्सर पहुंचते है। यहाँ आप बोटिंग, मछली पकड़ना, और विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देखने जैसी गतिविधि में भाग ले सकते है। समुद्र तल से 5,600 फ़ीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित खुर्पाताल का वातावरण बेहद ही खुशनुमा है। ऊँचे हरे भरे पहाड़ो से घिरी यह झील बेहद ही आकर्षक है, जो इसे परिवार के साथ घूमने हेतु एक आदर्श स्थान बनाता है।
मुख्य स्थानीय गतिविधि
नौकुचियताल और भीमताल लेक की ही तरह आप खुर्पाताल में भी विभिन्न तरह की गतिविधियों में भाग ले सकते है, जैसे की: -
- बोटिंग: अन्य झील की तरह यहाँ आप बोटिंग करते हुए प्रकृति के खूबसूरत नजारो का आनंद ले सकते है।
- मछली पकड़ना: - यह नैनीताल के प्रमुख स्थानों में से है जहाँ आप मछली पकड़ सकते है।
- प्रकृति की सैर: - झील चारो तरफ से हरी भरी पहाड़ी और पेड़ो से घिरी हुई है, जहाँ आप गाइड की सहायता से प्रकृति की सैर पर जाकर इसका अत्यधिक आनंद ले सकते है।
- बर्ड वाचिंग: - यहाँ आप हिमालय में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजाति को भी देख सकते है जो पक्षी प्रेमियों के लिए इसे विशेष स्थान बनाती है।
निवास की सुविधा
खुर्पाताल में आपको सीमित संख्या में होटल की सुविधा मिल जाती है, जिन्हे आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन या अपने आगमन पर बुक कर सकते है। नैनीताल से कम दूरी पर होने के चलते व्यक्ति नैनीताल में रहते हुए यहाँ घूमने आते है इसके चलते आपको यहाँ कम बजट में अच्छे होटल, रिसॉर्ट, और होमस्टे मिल जाते है। यदि आप यहाँ रात में रुकने का प्लान बना रहे तो निम्नलिखित विकल्पों पर जरूर से ध्यान दे सकते है: -
- खुर्पाताल लेक इन।
- जेजेज़ विलेज इको रिज़ॉर्ट।
- गोल्डन ओक बाय द लेक हिल।
- स्टे अपार्ट, खुर्पाताल।
- नैनीताल होटल एंड रिज़ॉर्ट।
- डायनेस्टी रिज़ॉर्ट।
- डेस्टिनी होमस्टे।
यात्रियों के लिए मत्वपूर्ण सुझाव
- मानसून के दौरान यहाँ यात्रा करना से बचे क्यूंकि मार्ग में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- झील के निकट आपको पार्किंग की सुविधा मिल जाती है।
- सुबह और शाम का समय झील में बोटिंग करने का सबसे आदर्श समय है।
- यात्री रहने की व्यवस्था पहले से कर लें।
नजदीकी आकर्षण
खुर्पाताल नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है जहाँ काफी पर्यटक आते है। खुर्पाताल के निकट आप अन्य पर्यटक स्थल पर भी जा सकते है जैसे की: -
- सरियातल
- नैना पीक।
- श्री औरोबिन्दो आश्रम।
- आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान।
यहां कैसे पहुंचे
सड़क मार्ग से: - नैनीताल बस स्टैंड से खुर्पाताल लेक 14 किमी की दूरी पर है, जिसे आप ऑटो, टैक्सी या यहाँ मिलने वाली रेंटल सेवा के माध्यम से तय कर सकते है। यहाँ जाने के लिए आपको नैनीताल आना होगा जो की दिल्ली से करीब 310 किमी की दूरी पर है। 
 
रेल मार्ग से: - इसके निकटतम स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है जो यहाँ से 36 किमी दूर स्थित है। दिल्ली से यह स्टेशन सीमित संख्या में रेल सेवा से जुड़ा है, जहाँ के लिए दैनिक और साप्ताहिक रेल संचालित होती है। स्टेशन से उतरकर आप बस या टैक्सी की सहायता से खुर्पाताल जा सकते है। 
 
हवाई मार्ग से: - इसके निकटतम एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है जो की करीब 69 किमी दूर है। यह एयरपोर्ट दिल्ली एवं देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से सीमित संख्या में हवाई सेवा प्रदान करता है। पंतनगर एयरपोर्ट से आगे की यात्रा आप बस या टैक्सी के द्वारा तय कर सकते है।
यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम
वैसे तो खुर्पाताल में आप वर्ष में कभी भी जा सकते है लेकिन यहाँ जाने का उत्तम समय सितम्बर से मई का माना जाता है।
समुद्र तल से ऊँचाई
समुद्र तल से खुर्पाताल 1,635 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो की लगभग 5,364 फ़ीट है।
 
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
               
              