देवप्रयाग

Location details can not be fetched for a bot.

DEVPRAYAG
DEVPRAYAG
DEVPRAYAG
DEVPRAYAG
DEVPRAYAG
DEVPRAYAG

जानकारी

देवप्रयाग उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह स्थान दो पवित्र नदियों अलकनंदा और भागीरथी के संगम के लिए मशहूर है, जहाँ से पवित्र गंगा नदी का उद्गम होता है। दुनिया भर से श्रद्धालु 'इस पवित्र संगम' का विहंगम दृश्य देखने  हर साल लाखो की तादाद मे यहाँ पहुँचते है। इसके अतिरिक्त, यह स्थान 'पंच प्रयाग' के अंतिम प्रयाग के रूप में भी प्रतिष्ठित है, जो अलकनंदा नदी के पांच पवित्र संगमों का एक समूह है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भागीरथ के कठोर तप से माँ गंगा धरती पर अवतरित हुई थी, इसलिए इस स्थान को मां गंगा की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। देवप्रयाग में उपसर्ग 'देव' संत देव शर्मा से लिया गया है, जिन्होंने यहां अपना तपस्वी जीवन व्यतीत किया था। यह भी माना जाता है की यहाँ, राजा दशरथ और भगवान राम ने तपस्या की थी जिसका वर्णन रामायण मे भी उल्लेखित है। माँ गंगा के उद्गम के विहंगम दृश्य के साथ साथ आप यहाँ के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर मे भगवान राम के दर्शन कर सकते है। अपने उद्गम स्थल से पवित्र गंगा नदी ऋषिकेश हरिद्वार से होती हुई सीधा बंगाल की खाड़ी में जाती है, जो की गंगा सागर के नाम से भी प्रशिद्ध है। यह स्थान भी हिन्दुओं का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है जहाँ मकर सक्रांति वाले दिन लाखो की तादात में लोग डुबकी लगाने आते है।

भीतर आस-पास के स्थान किमी त्रिज्या

देखिए यात्री क्या कह रहे हैं...