भविष्य बद्री

Location details can not be fetched for a bot.

जानकारी

पांच बद्री में से एक भविष्य बद्री का यह मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जो की उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में उनके दसवे अवतार यानी नरसिंह रूप की पूजा होती है। गहरे घने जंगलो के बीच स्थित इस मंदिर को भविष्य का बद्री कहा जाता है, जहाँ आने वाले समय में बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पारौणिक कथा अनुसार, जब कलयुग अपने अंतिम क्षणों में होगा तब भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतरति होंगे और कलयुग के साथ साथ इस दुनिया का भी अंत हो जाएगा, जिसके पश्चात फिर से सतयुग की शुरुआत होगी।

कहा जाता है की जब कलयुग पूरे विश्व में अपने अपने चरम पर होगा, उस दौरान यहाँ उपस्थित भगवान विष्णु की मूर्ति की भुजाए गिर जाएंगी, इसके फलस्वरूप भगवान विष्णु के द्वारपाल कहे जाने पर्वत जय और विजय गिर जाएंगे, जिससे अभी के बद्रीनाथ में जाना असम्भव हो जाएगा, जिससे बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण भविष्य बद्री में किया जाएगा। सड़क मार्ग से जुड़े इस मंदिर में बस, कार्ड तथा जीप कि सेवा लेकर आ सकते है, हालाँकि मंदिर तक आने के लिए आपको छह किमी का ट्रेक करना होगा। मंदिर भक्तो की लिए साल में छह माह ही खुला रहता है, जिसके द्वार बद्रीनाथ धाम के साथ ही खोले जाते है। इस मंदिर की दूरी बरदीनाथ धाम से 62 किमी की है, जहाँ कुछ संख्या में ही भक्त इस स्थान पर आते है।

भीतर आस-पास के स्थान किमी त्रिज्या

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर

0 समीक्षाएं

9.41 किमी

देखिए यात्री क्या कह रहे हैं...