हेमकुंड साहिब

Jul 4, 2024
12 o C
Feels like: 12 o C. Clouds.
Humidity: 100 %

Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib
Hemkund Sahib

जानकारी

सिक्खो के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित, श्री हेमकुंड साहिब जी उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित है। चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र स्थल, हेमकुंड झील की किनारे पर स्थित है, जो की हिमगंगा की उद्गमी स्थल भी है। अपनी तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु इस झील में स्नान करके ही गुरूद्वारे में मत्था टेकने जाते है। संस्कृत के दो शब्द हेम (जिसका अर्थ है बर्फ) और कुंड (जिसका अर्थ है कटोरा) से बना है हेमकुंड साहिब।

कहा जाता है की श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस झील के किनारे ही गहनता से ध्यान किया था, जिसका वर्णन सिख ग्रन्थ में भी उल्लेखित है। हिमालय की गोद में बसा यह गुरुद्वारा बेहद ही आकर्षक और मनमोहित कर देने वाले दृश्य उत्पन्न करता है, यहाँ का शांत और गुरबानी मय वातावरण हर किसी को मोहित कर देता है। हर साल मई से अक्टूबर तक होने वाली हेमकुंड साहिब जी की यात्रा में लाखो की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पधारते है। अत्यधिक बर्फ़बारी के चलते अक्टूबर से मई तक हेमकुंट साहिब जी की यात्रा बंद कर दी जाती है।

कार सेवा को सिख समुदाय में काफी मान्यता है, जिसे आप यहाँ आए श्रद्धालु में देख सकते है। यात्रा को सुगम बनाने हेतु ये सिख बार को हटाने का काम सरकार के साथ मिलकर पूरा करते है। गोविंदघाट से गुरूद्वारे के दूरी लगभग 20 किमी की है, जिसे पैदल चलकर पूरा किया जाता है। गुरूद्वारे से थोड़ी दूरी पर स्थित भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण को समर्पित एक मंदिर है, जिसे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि अपनी सेहत को पुनः रूप से स्वस्थ करने हेतु लक्ष्मण ने इस स्थान पर ध्यान किया था, और उनकी तपस्थली पर ही ये मंदिर निर्मित है। अपनी यात्रा के दौरान सिख श्रद्धालु इस मंदिर में भी दर्शन करने जाते है।

भीतर आस-पास के स्थान किमी त्रिज्या

जोशीमठ

0 समीक्षाएं

4.97 किमी

औली

0 समीक्षाएं

4.66 किमी

फूलों की घाटी

0 समीक्षाएं

1.20 किमी

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर

0 समीक्षाएं

1.78 किमी

योगध्यान बद्री

0 समीक्षाएं

5.72 किमी

वृद्ध बद्री

0 समीक्षाएं

8.34 किमी

नरसिंह बद्री

0 समीक्षाएं

4.58 किमी

गोविंदघाट

0 समीक्षाएं

4.43 किमी

देखिए यात्री क्या कह रहे हैं...