बागेश्वर शहर

Jul 4, 2024
24 o C
Feels like: 25 o C. Clouds.
Humidity: 90 %

Baijnath Temple
Pindari Glacier
Kausani
Mother Nature Home Stay

जानकारी

मंदिरो के शहर के नाम से विख्यात बागेश्वर, कुमाऊं मंडल का एक अभिन्न अंग है। इसकी दूरी देहरादून से 315 किमी की है, जहाँ आप बस तथा टैक्सी के माध्यम से जा सकते है। ऊँचे हिमशिखर से घिरा खूबसूरत वातावरण का एहसास दिलाने वाला ये शहर सरयू और गोमती नदी के संगम पर स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्यता से परिपूर्ण बागेश्वर अपने प्राचीन मंदिरो के लिए काफी प्रसिद्ध है, जहाँ आपको अनेक प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इन मंदिरो में बागनाथ का मंदिर अत्यधिक मान्यता रखता है, जहाँ भक्त काफी संख्या में हर साल दर्शन करने आते है।

पौराणिक कथा अनुसार जब ऋषि मार्कण्डेय शिव की आराधना में लीन थे, तो उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव उन्हें आशीर्वाद देने बाघ के रूप में अवतरित हुए थे, तबसे इस शहर को बागेश्वर के नाम से जाने जाना लगा। भीलेश्वर और नीलेश्वर की पहाड़ी से घिरे इस शहर का वर्णन पुराणों में भी किया गया है, जो मुख्य रूप से शिव से सम्बंधित है। एक समय में यहाँ स्थान कुमाऊं मंडल वा तिब्बत के बीच होने वाले व्यापर का केंद्र स्थल था, जिसको भारत व चीन के युद्ध पश्चात बंद कर दिया गया। मकर सक्रांति को मनाये जाने वाला उत्तरायणी के त्यौहार को पूरे कुमाऊं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है।

वही यहाँ मनाये जाने वाले त्योहारों में आज भी स्थानीय लोगो में उनके पूर्वजो द्वारा दी गई परंपरा और रीति रिवाज की छाप देखने को मिलती है, जिनमे बिखौती, हरेला, सिम्हा और घी सक्रांति, कोजागर, हरिताली व्रत जैसे त्यौहार प्रमुख है। इस स्थान से आप पांडुस्थल, बैजनाथ, कौसानी, विजयपुर एवं कांडा जैसे स्थान पर जा सकते है।

घूमने के स्थान

घूमने की कोई जगह नहीं

 

देखिए यात्री क्या कह रहे हैं...