Skip to main content

के देव भूमि वैक्स म्यूजियम

0 Reviews

जानकारी

पहाड़ो की रानी मसूरी अपनी खूबसूरती के साथ अपने आस पास प्रसिद्ध कई पर्यटक स्थलों के लिए मशहूर है। यह पर्यटक स्थल मसूरी की खूबसूरती में चार चाँद लगाने का काम करते है। उन्ही पर्यटक स्थलों में से एक है 'के देव भूमि वैक्स म्यूजियम' जो की कंपनी गार्डन में स्थित है। इस म्यूजियम में अक्सर कंपनी गार्डन घूमने आए पर्यटक आते है। जैसा की नाम से प्रतीति होता है इस म्यूजियम में आपको देखने को मिलेंगे वैक्स से बने हुए कई नामचीन हस्तियों के पुतले। इन पुतलो की बनावट हूबहू उक्त व्यक्तियों जैसी प्रतीत होते है, मानो उनका प्रतिबिम्ब हो।

लंदन स्थित मैडम तुसाद की तर्ज पर बने इस संग्राहलय में आपको देशी एवं विदेशी हस्तियों के पुतले देखने को मिलेंगे। वैक्स के बने इन पुतलो को देख कर ऐसा लगता है मानो वो व्यक्ति स्वयं आपके समक्ष खड़ा हो। म्यूजियम में घूमने पर्यटक इन पुतलो को देखकर काफी प्रसन्न होते है और उनके साथ फोटो खिचवाए बिना रह नहीं पाते।

संग्रहालय में पर्यटक सड़क मार्ग से होकर आ सकते है, जिसकी दूरी मसूरी के लाइब्रेरी चौक से मात्र दो किमी की है, इसके लिए यात्री को मसूरी से रिक्शा या फिर किराये पर दुपहिया वाहन की सुविधा आसानी से प्राप्त हो जाएगी। वही अन्य मार्ग से आने वाले पर्यटकों को लिए देहरादून बस स्टैंड एंड रेलवे स्टेशन से बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। संग्रहालय सप्ताह में सातो दिन खुला रहता है, जो सुबह 10 बजे से श्याम के 5 बजे तक खुला रहता है। संग्रहालय में प्रवेश हेतु टिकट खरीदना अनिवार्य है, जिसकी कीमत करीब 100 रूपए है, जिसे आप इसके काउंटर से आसानी से प्राप्त कर सकते है।

संग्रहालय के आकर्षण का मुख्य केंद्र कुछ महसूर हस्तियों के पुतले है; जिनमे भारत की आजादी में एहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गाँधी, अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, अडोल्फ हिटलर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी धर्मपत्नी मिशेल ओबामा, चार्ली चैपलिन, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, भरता के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू, अल्बर्ट आइंस्टीन, मशहूर कॉमेडियन मिस्टर बीन प्रमुख है। संग्रहालय में प्रवेश करने से पहले संग्राहलय के नियम एवं कायदो को अवश्य से पढ़ ले और उनका अनुसरण जरूर से करे।

यहां कैसे पहुंचे

मसूरी के लाइब्रेरी चौक से 2 किमी और देहरादून से 38 किमी दूर इस ‘के देव भूमि वैक्स म्यूजियम’ में आप सड़क मार्ग से पहुँच सकते है। इसके लिए आपको देहरादून से बस, टैक्सी के साथ किराये पर दुपहिया वाहन की सुविधा उपलब्ध है वही मसूरी से आपको रिक्शा और किराये पर दुपहिया वाहन की सुविधा मिल जाएगी। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा देहरादून में स्थित है, जिसकी दूरी क्रमशः 38 किमी और 62 किमी की है। म्यूजियम सुबह 10 बजे से श्याम के 5 बजे तक हफ्ते के सातो दिन खुला रहता है, जिसमे प्रवेश हेतु टिकट खरीदना अनिवार्य है।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

संग्रहालय पर्यटकों के साल भर खुला रहता है लेकिन सबसे अच्छा समय यहाँ आने मार्च से जून तथा अगस्त से जनवरी के दौरान का माना जाता है। इस दौरान यहाँ का तापमान घूमने के लिए सर्वाधिक अनुकूल रहता है। वही बात करे मानसून और बर्फ़बारी के समय की तो उस दौरान पर्यटकों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

समुद्र तल से ऊँचाई

समुद्र तल से यह स्थान लगभग 2,105 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो की लगभग 6,610 फ़ीट के बराबर है।

मौसम का पूर्वानुमान

स्थान

निकट के घूमने के स्थान

KM

जानिए यात्रियों का अनुभव