![Yamunotri](/sites/default/files/2024-04/YAMUNOTRI-SPOT1.gif)
Yamunotri
यमुनोत्री की दूरी देहरादून से लगभग 190 किमी की है। इस स्थान पर आप सड़क मार्ग से पहुँच सकते है, हालाँकि गाड़ियां केवल जानकी चट्टी तक ही जा सकती है, उसके आगे की 5 से 6 किमी की यात्रा आपको पैदल ट्रेक करके पूरी करनी होगी। पैदल न चल सकने वालो के लिए पालकी और टट्टू(छोटा घोडा) की सुविधा भी उपलब्ध है। जानकी चट्टी तक आने के लिए यात्रियों को बस तथा टैक्सी जैसी तमाम सुविधा देहरादून बस अड्डे से प्राप्त हो जाएगी। रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून में स्थित है, वही निकटतम एयरपोर्ट देहरादून के जॉली ग्रांट में 207 किमी दूर स्थित है। यमुनोत्री में आप हेलीकाप्टर की सेवा लेकर भी आ सकते है, जिसकी सुविधा आपको देहरादून के सहस्त्रधारा में उपलब्ध होगी, हालाँकि उसके लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट से आगे की यात्रा आप सड़क मार्ग से कर सकते है। यात्रा पूर्व यात्रियों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
इस धार्मिक स्थल पर आप कपाट खुलने के दौरान आ सकते है, जो साल में छह माह मई से अक्टूबर/नवंबर तक खुले रहते है। हालाँकि श्रद्धालु के लिए सबसे उपयुक्त समय मई से जून तथा सितम्बर से अक्टूबर का ही माना जाता है। क्यूंकि बरसात के दौरान यात्रा करने में यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
समुद्र तल से इस स्थान की ऊँचाई लगभग 3,293 मीटर (10,804 फ़ीट) है।
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं
0 समीक्षाएं