Skip to main content
  • Add to Favorite

बसंतोत्सव देहरादून 2026

0 Reviews

जानकारी

देहरादून के लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज 27 फरवरी 2026 से हो गया। इसका शुभारंभ उत्तराखंड के राजयपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस वसंतोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के फूलो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के लिए लोक भवन को आम जनता के लिए खोला जाएगा, जिसमें प्रवेश निशुल्क होगा। हमेशा की तरह इस साल भी वसंतोत्सव 2026 में काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जहाँ उन्हें फूलो की प्रजाति, बागवानी और उनके रख रखाव की जानकारी प्राप्त होगी।

वसंतोत्सव - फूलों का उत्सव

देहरादून वसंतोत्सव 2026 में वैसे तो विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है लेकिन उनमे से एक जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है वह है फूलो की प्रदर्शनी। चारों तरफ रंग बिरंगे फूलो से सजे लोक भवन की सुंदरता अत्यधिक बढ़ जाती है। फूलो से सजे लोक भवन के प्रवेश द्वार की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। फूलों और बागवानी के शौकीनों के लिए वसंतोत्सव हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। 
 

यहाँ आपको फूलो की प्रदर्शनी के साथ उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद, पारम्परिक शिल्प और व्यंजन भी देखने की मिलते है। स्थानीय उद्यमी, कारीगर, स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाए और अन्य के लिए वसंतोत्सव एक बेहतरीन मंच है अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित और प्रचार करने का। 
 

वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले देहरादून वसंतोत्सव में 55 सबकेटेगरी में कुल 15 कम्पटीशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमे प्रतिभाग करने वाले विजेताओ को इस महोत्सव के अंतिम दिन यानि 1 मार्च को कुल 165 पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। 
 

बिना मिटटी से की जाने वाली बागवानी इस वसंतोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें हाइड्रोपोनिक खेती की तकनीक भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस वसंतोत्सव 2026 में पहली बार योगा, जुडो, और मार्शल आर्ट्स जैसी कलाएँ भी प्रदर्शित की जाएंगी। इनमे से योग सेशन को उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग और निरामया योगग्राम हरिद्वार द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

वसंतोत्सव 2026 - सांस्कृतिक कार्यक्रम

वसंतोत्सव 2026 में फूलो की प्रदर्शनी और अन्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षणों में से एक होंगे। इसमें आपको स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा उत्तराखंड का पारम्परिक लोक संगीत और नृत्य प्रदर्शित किया जाएगा। 
 

यह एक ऐसा महोत्सव है जिसमें 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे चित्रकला और आर्ट डिस्प्ले के माध्यम से अपना हुनर दिखा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सभी तरह के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है, जिसमे अनाथ आश्रम, दियवांग और कूड़ा एकत्र करने वाले भी शामिल है।

वसंतोत्सव 2026 - प्रतियोगिता सूची

सरकार द्वारा वसंतोत्सव 2026 में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, जैसे की:

  • फूलों की प्रदर्शनी
  • कट फ्लावर्स
  • गमलों में पौधों की सजावट
  • ढीले फूलों की सजावट
  • हैंगिंग पॉट्स
  • ऑन-स्पॉट फोटोग्राफी
  • लिलियम प्रदर्शनी
  • सब्जियों की बागवानी
  • बोनसाई बागवानी
  • बिना मिट्टी वाली हाइड्रोपोनिक खेती
  • टेरारियम
  • शहद की प्रोसेसिंग
  • पेंटिंग इत्यादि

गवर्नर स्पेशल अवार्ड

इस साल प्रोग्रेसिव किसान, स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाऐं और युवा स्टार्टअप्स को पहली बार गवर्नर स्पेशल अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार एकल व्यक्ति और संस्थानों को उनके फूलो की खेती में किये गए उम्दा प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में दिया जाएगा।

खाने के स्टाल

वसंतोत्सव 2026 में फूलों की प्रदर्शनी के बीच आपको खाने के स्टाल भी देखने को मिलेंगे। यह फ़ूड स्टाल्स मिलेट (बाजरा) की थीम पर आधारित होंगे। इन स्टाल्स के जरिये स्थानीय शहद को प्रमोट करने पर भी ख़ास जोर दिया जाएगा।

वसंतोत्सव देहरादून प्रवेश शुल्क

देहरादून लोक भवन में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव 2026 में प्रवेश निशुल्क है। यहाँ आने वाले व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वसंतोत्सव 2026 कार्यक्रम

लोक भवन देहरादून में आयोजित होने वाला वसंतोत्सव 2026 केवल तीन दिन तक चलेगा। इसकी शुरुआत 27 फरवरी 2026 से होगी। हालाँकि पहले दिन इसके शुभारंभ के चलते यह आम जनता के लिए दोपहर 1 बजे से खोला जाएगा, जबकि अन्य दिन आप यहाँ सुबह 9 बजे से पधार सकते है। वसंतोत्सव 2026 की समय सारणी कुछ इस प्रकार से है।

दिनाँकसमय
27 फरवरी 2026दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
28 फरवरी 2026सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
1 मार्च 2026सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

बसंतोत्सव 2026 - कैसे पहुंचे?

  • बसंतोत्सव 2026 देहरादून के लोक भवन (जिसे पहले राज भवन के नाम से जाना जाता था) में आयोजित किया जाएगा।
  • देहरादून लोक भवन कैंट रोड पर स्थित है, जहाँ आप शहर के मुख्य मार्ग से आसानी से पहुँच सकते हैं।
  • देहरादून घंटाघर से लोक भवन 5 किमी की दूरी पर है।
  • यहाँ आप लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ऑनलाइन बाइक या टैक्सी बुक करके आसानी से पहुँच सकते हैं।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा आपको परेड ग्राउंड के पास से मिल जाएगी।
  • आंगतुक ऑटो बुक करके या खुद के वाहन से भी यहाँ आ सकते है।

पार्किंग सुविधा

वसंतोत्सव में आने वाले लोगो के लिए पार्किंग की विशेष सुविधा उपलब्ध है, जिससे किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। आप अपने वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थल पर खड़े कर सकते है:

  • आरटी यूनिट शौर्य स्थल के नजदीक (क्षमता 400 वाहन)
  • 8वीं गढ़वाल राइफल ग्राउंड (क्षमता 250 वाहन)
  • महेंद्रा ग्राउंड (600 वाहन)

इनके साथ-साथ आप अपने वाहनों को:

  • गोरखा इंटर कॉलेज निकट बीजापुर गेस्ट हाउस
  • और सीएसडी कैंटीन में भी खड़ा कर सकते हैं।

पार्किंग स्थल और ड्राप ऑफ पॉइंट्स से आंगतुकों को शटल सेवा भी प्रदान की जाएगी, जिसमे बुजुरोग, बच्चो और महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बसंतोत्सव 2026 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। 

आंगुतकों के लिए वसंतोत्सव में प्रवेश निशुल्क है।

पहले दिन आम जानत के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से होगा, जबकि अन्य दिवस आप इसमें सुबह 9 बजे से प्रवेश कर सकेंगे।

निकट के घूमने के स्थान

जानिए यात्रियों का अनुभव