उखीमठ
जानकारी
ऊखीमठ एक पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है यहाँ पर आपको कई ऐसे प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे जो अपने आप में ही काफी प्रचलिक है उन्ही में से ओंकारेश्वर मंदिर जो भगवान आशुतोष शिव को समर्पित है रुद्रप्रयाग जिले का एक छोटा शहर है जो उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है और रुद्रप्रयाग से 41 की मी की दुरी पर है ऊखीमठ में बाबा केदार की डोली की रखी जाती है और उस दौरान श्रद्धालुओ में उत्सव विग्रह का माहौल अत्यधिक देखने को मिलेगा डोली को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते है और आस पास के लोग बड़ी धूम-धाम से डोली को लेकर जाते है और डोली की पूजा अर्चना 6 महीने तक की जाती है ऊखीमठ में समुद्र तल से लगभग 1308 मीटर (4291 फिट ) घूमने के लिए आप यहाँ की आस पास की मार्किट में भी जा सकते हो मार्किट के आस पास आपको रहने के लिए होटल लॉज आदि की सुविधा भी मिल जाएगी दिन के
समय आपको यहाँ से ऊँचे-ऊँचे बर्फीले पर्वत देखने को मिलेंगे जो नमन आँखों को मंत्रमुग्द तो करेंगे ही साथ ही ये हरे भरे पहाड़ आपको अपनी और आकर्षित करेंगे और इतना ही नहीं आपको ऊखीमठ और गुप्तकाशी के आमने सामने के शहर दिखेंग ऊखीमठ पहुँच कर आपको गुप्तकाशी के दिन में विहंगम नज़ारो के साथ रात के समय टिमटिमाते शहर की रोशनी दिखाई देती है जो गुप्तकाशी शहर के चार चाँद लगा देता है ठीक इसी प्रकार का नज़ारा गुप्तकाशी से देखने को मिलेगा ऊखीमठ से आपको यहाँ से नजदीक पंच केदारो में से एक तुंगनाथ मंदिर घूमने को मिल जायेगा जो विश्व में भगवान शिव का सबसे ऊँचा मंदिर है (12050 फिट की ऊंचाई पर स्थित है यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा मौसम सितम्बर अक्टूबर और जनवरी से मार्च इन दिनों आपको यहाँ पर बर्फबारी का लुप्त भी उठाने को मिलेगा यह मौसम पर्यटको के लिए काफी सुकून भरो में से एक है यहाँ आने के लिए आपको अपने नजदीकी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन ,एयर पोर्ट पर पहुँच कर ऊखीमठ पहुँचने के लिए रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुँच सकते है और एयरपोर्ट में देहरादून जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पर पहंचे सकते है या बस माध्यम भी पहुँच सकते है यहाँ पहुँच कर आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहुँच कर टैक्सी ,कार आदि की सुविधा मिल जाएगी यहाँ से भी आप अपने घूमने का प्लान बना सकते या टूर गाइड को भी हायर कर सकते हो जाते वक्त आपको रास्ते में देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनदा का संगम और आगे धारी देवी टेम्पल ,अगस्तमुनि आदि प्रमुख तीर्थ स्थल देखने को मिलने वाली है मानसून के समय थोड़ा सावधानी बरतनी पड सकती है क्योंकि कुछ जगहों पर भुस्खनल देखने को मिल सकता है
यहां कैसे पहुंचे
यहाँ पहुँचने के लिए आपको अपने नज़दीकी रेलवे स्टेशन ,एयर पोर्ट तक पहुंचना पड़ेगा फिर स्टेशन पहुँच आपको रेलवे स्टेशन हरिद्वार ,ऋषिकेश व् एयर पोर्ट जॉलीग्रांट देहरादून पहुंचना पड़ेगा एयर ऊखीमठ की रेलवे स्टेशन से दुरी 191 किलोमीटर है यहाँ से आपको जाने के अन्य वाहनों की सुविधा भी मिल जाएगी
यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम
यहाँ घूमने के लिए आप कभी भी आ सकते हो जुलाई और अगस्त के दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी पड सकती है बाकि के समय मौसम खुला रहता है
समुद्र तल से ऊँचाई
समुद्र तल से लगभग 1308 मीटर (4291 फिट ) की ऊंचाई पर स्थित है