कटापत्थर
जानकारी
कटापत्थर की खूबसूरती और इसका स्वच्छ वातावरण, इसे एक आदर्श जगह बनाता है अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए। देहरादून से इस स्थान की दूरी 45 किमी की है, जहाँ सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। इस स्थान की खासियत, इसके दो बड़े आकार के कटे हुए पत्थर के बीच से बहता हुआ यमुना का पानी है, जो एक खूबसूरत नजारा पेश करता है। गर्मी के समय नदी में नहाने और पिकनिक मनाते आपको काफी पर्यटक यहाँ दिख जाएँगे। हालांकि पास में ही यमुना नदी के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाई कैनाल से अक्सर दिन के समय पानी छोड़ा जाता है, जिससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। विकासनगर से 11 किमी दूर जुड्डो वाटर मार्ग पर स्थित यह स्थान अपनी सुंदरता और वातावरण से पर्यटकों के बीच अपना नाम स्थापित कर रहा है। यहाँ से आप जुड्डो वाटर पार्क एवं बिसोई मंदिर भी जा सकते है, जिनकी दूरी क्रमशः 15 एवं 38 किमी है।
यहाँ पर कैसे जाये
चकराता मार्ग के बहरी इलाके में स्थित यह स्थान विकासनगर से 11 तथा देहरादून बस अड्डे से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ जाने के लिए आपको देहरादून और विकासनगर के प्रमुख मार्गो से कैब की सेवा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। नजदीकी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा इस स्थान से क्रमशः 45 और 70 किमी दूर है, जहाँ से आगे की यात्रा आप सड़क मार्ग से पूरी कर सकते है।
घूमने का सबसे अच्छा मौसम
आमतौर पर यह स्थान पर्यटकों के लिए साल भर खुला रहता है, परन्तु सबसे उत्तम समय यहाँ आने के लिए गर्मियों का माना जाता है। वही बारिश के समय में नदी का जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों के कुछ लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है
समुद्र तल से ऊंचाई
समुद्र तल से इस स्थान की ऊँचाई लगभग 648 मीटर (2125 फ़ीट) है।