Skip to main content

मसूरी पर्यटक पंजीकरण प्रक्रिया

सम्बन्धित वीडियो

Click to show more

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। यह पंजीकरण की प्रक्रिया होटल स्वामी के साथ पर्यटक दोनों के लिए खोल दी गई है। होटल स्वामियों के लिए यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से चालू कर दी गई थी तो पर्यटकों के लिए यह सेवा 8 अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुई है। मसूरी आने वाले पर्यटक अपना पंजीकरण ऑनलाइन registrationandtouristcare.uk.gov.in से कर सकते है।
 
पंजीकरण के लिए सभी पर्यटकों को अपना विवरण और यात्रा की तिथि आवेदन पत्र में दर्ज करनी होगी। सभी पंजीकृत पर्यटकों को यात्रा पत्र के साथ एक क्यू आर कोड जारी किया जाएगा, जिसकी जांच पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यतः तीन चेक पॉइंट जैसे की किमाड़ी, कुठालगेट और केम्पटी फाल्स मार्ग पर बने चेक पोस्ट पर की जाएगी। इस क्यू आर कोड को चेक करने के बाद ही उन्हें आगे दिया जाएगा। ऐसे पर्यटक जिन्होंने मसूरी आने किए लिए पंजीकरण या होटल में बुकिंग नहीं की है तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
 
पर्यटन विभाग द्वारा अपंजीकृत पर्यटकों का उसी समय पंजीकरण करके उन्हें मसूरी भेजा जाएगा। पंजीकरण के आभाव में किसी भी पर्यटक को वापस नहीं भेजा जाएगा, अपितु उन्हें पंजीकरण की सुविधा मौके पर प्रदान करवाई जाएगी। हालाँकि पर्यटकों को सलाह दी जाती है की मसूरी आने से पहले वह अपना पंजीकरण अवश्य से कर ले जिससे उन्हें अंतिम समय में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Mussoorie Pre Registration Details

नोट: पर्यटकों के लिए मसूरी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया होटल स्वामियों के लिए 1 अगस्त से पहले से प्रारम्भ हो चुकी थी। पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए आप हमें 9520770001 पर कॉल कर सकते है या 8869850001 पर व्हाट्सएप करके सम्पर्क कर सकते है। हमारे द्वारा आपको मसूरी ऑनलाइन पंजीकरण की नवीनतम जानकारी साझा की जाएगी।

मसूरी पर्यटक पंजीकरण

"मसूरी"में अब पर्यटकों को घूमने आने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। मसूरी में बढ़ते यातायात बोझ को दूर करने के चलते सरकार द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। अमूमन मसूरी में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन के अवकाश के समय काफी भीड़ देखी जाती है, जिसके चलते मसूरी घूमने आए पर्यटक घंटो जाम में फसे रहते है। हर साल मसूरी में लाखो लोग प्रकृति की सुंदरता और शांत वादियों में घूमने का मजा लेने के लिए आते है। लेकिन मार्ग पर लगा लम्बा जाम, ठहरने की व्यवस्था का ना होना और मॉल रोड, लंढौर और केम्पटी फाल्स जैसे स्थानों पर लगने वाली अत्यधिक भीड़ की कहानी अब आम बात हो चली थी। 
 
इन्ही सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने मसूरी आने वाले पर्यटकों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। इसके लिए सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 से होटल मालिकों के लिए तो पर्यटकों के लिए 8 अगस्त 2025 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सभी होटल, होमस्टे एवं अन्य स्वामियों को उनके यहाँ आने वाली मेहमान की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। तो वहीं पर्यटकों को अपनी यात्रा की अवधि के साथ अपना अन्य विवरण दर्ज करना होगा। दर्ज विवरण के आधार पर पर्यटकों को एक यात्रा पत्र जारी किया जाएगा जिसमे उनकी यात्रा और पहचान संबधित विवरण दर्ज होंगे। 

मसूरी पंजीकरण प्रक्रिया (पर्यटकों के लिए)

पर्यटकों के लिए मसूरी पंजीकरण की प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। पर्यटक नीचे दी गई पंजीकरण प्रक्रिया की सहायता से मसूरी के लिए अपना पंजीयन कर सकेंगे।

  • पंजीयन की आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ से मसूरी रजिस्ट्रेशन का चयन करे। 
    Mussoorie Online Registration Link
  • भारतीय पर्यटक को अपना मोबाइल नंबर तो विदेशी नागरिको को अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी है। 
    Mussoorie Registration Details
  • दर्ज किये गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी के द्वारा सत्यापित करें। 
    Mussoorie Registration OTP Verify
  • सत्यापित होने के बाद 'न्यू ट्रिप' का चयन करे। 
    Mussoorie Tourist Registration Trip
  • अपनी यात्रा की अवधि और अन्य निजी विवरण दर्ज करे (जैसा इमेज में दिखाया गया है)
    Mussoorie Tourist Registration Personal Details
    • नोट: आपातकालीन नंबर आपके द्वारा पंजीकरण में इस्तेमाल हुए नंबर से अलग होना चाहिए।
  • यात्रा का माध्यम, और वाहन की पंजीकरण संख्या (यदि उपलब्ध हो) दर्ज करे। 
    Mussoorie Registration Travel Mode Details image
  • किस प्रकार के आवास में ठहरे हे उसका चुनाव करे और नाम दर्ज करे (यदि है तो)
  • सूची में उपलब्ध पहचान पत्र का चुनाव कर उसकी संख्या को दर्ज करे और अपना एक फोटो अपलोड करे।
    • नोट: चयनित पहचान पत्र को जाँच हेतु अपने साथ यात्रा में अवश्य लेकर आए।
  • यात्रा में शामिल अन्य व्यक्ति का विवरण दर्ज करे (नाम, आयु, और लिंग)
    Mussoorie Registration Form Submission
  • एक से अधिक व्यक्ति की संख्या पर + (जोड़े) का बटन दबाकर उनका विवरण दर्ज करे।
  • पंजीकरण फॉर्म को सबमिट करने से पूर्व विवरण को अच्छी तरह से जांच ले।
  • जांचने के बाद "Save and Generate letter" का बटन दबाए।
  • पंजीकरण हो जाने पर आप पंजीकरण यात्रा पत्र को डाउनलोड कर सकते है। 
    Mussoorie Registration Trip Letter
  • डाउनलोड किए गए यात्रा पत्र में पंजीकरण से सम्बन्धित सभी विवरण होंगे। 
    Mussoorie Tourist Registration Trip letter image

पंजीकरण विवरण में बदलाव कैसे करे?

पंजीकरण दर्ज करने के बाद पर्यटक उसके विवरण में यदि किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहते है तो निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा कर सकते है: -

  • अपने पंजकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करे। 
    Mussoorie Tourist Login
  • माय ट्रिप पर क्लिक करे। 
    Mussoorie Tourist Registration My Trip
  • एडिट बटन पर क्लिक करे। 
    Mussoorie Registration Details Edit
  • विवरण का मुख्य पेज आपके समक्ष आ जाएगा। 
    Mussoorie Tourist Registration Details
  • जरूरी बदलाव करके फॉर्म को पुनः सबमिट कर दे।
  • आपके द्वारा बनाई गई इस ट्रिप को आप इसके डिलीट बटन पर क्लिक करे हटा भी सकते है।

मसूरी पर्यटक पंजीकरण प्रक्रिया (होटल स्वामी)

मसूरी स्थित सभी होटल स्वामी प्राप्त बुकिंग के आधार पर अपने यहाँ आने वाले पर्यटकों का पंजीकरण निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा कर सकते है: -

  • मसूरी पर्यटक पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • पंजीयन के लिए सबसे पहले visit https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie/ पर जाए।
  • अपना मोबाइल नंबर और दिए गए कॅप्टचा कोड को दर्ज करके "Get OTP" पर क्लिक करे। 
    Mussoorie Pre Registration
  • मोबाइल नंबर सत्यापन हेतु छह अंको के ओटीपी को दर्ज करे। 
    Mussoorie Pre Registration OTP Verification
  • सफल सत्यापन के बाद प्रोफाइल बनाने हेतु निम्नलिखित विवरण दर्ज करे: -
    • नाम।
    • पता।
    • आवास का प्रकार।
    • प्रॉपर्टी का नाम।
    • कमरों की संख्या।
    • कुल क्षमता। 
      Mussoorie Hotels Registration Details
  • न्यू गेस्ट पर क्लिक करे। 
    Mussoorie new Guest Registration
  • अपने गेस्ट का विवरण दर्ज करे जो ऑनलाइन बुकिंग के दौरान प्राप्त हुई है। 
    Mussoorie Tourist Details
  • पर्यटक किस माध्यम से आ रहा है उसकी जानकारी दर्ज करे। 
    Mussoorie tourist mode of travel
  • पर्यटक के साथ आने वाले अन्य मेहमान का विवरण भरने के बाद प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पुष्टि का बटन दबाएं।
    Mussoorie Online Registration

लागु करने की अवधि

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी पर्यटक पंजीकरण केवल कुछ अवधि के लिए किया जाएगा, मुख्यतः उस समय जब मसूरी में अधिक मात्रा में पर्यटक आते है। ऐसी आशा की जाती है की पर्यटकों का पंजीयन निम्नलिखित समय के दौरान ही किया जाएगा जैसे की: -

  • ग्रीष्मकालीन अवकाश में (अप्रैल से मई)
  • शीतकालीन अवकाश (दिसंबर से जनवरी)

नोट: इस अवधि के अतिरिकत पंजीकरण लम्बे सप्ताहांत या अन्य निर्धारित दिवस पर भी लागु किया जा सकता है। 

चेक पॉइंट की सूची

मसूरी प्रायः विभिन्न मार्गो से पहुंचा जा सकता है, जिनमे देहरादून-मसूरी मार्ग, चकराता केम्पटी मार्ग और देहरादून-कॉमेडी मार्ग प्रमुख है। इन स्थानों से अमूमन अधिक संख्या में पर्यटक प्रवेश करते है। इसके चलते सरकार द्वारा इन सभी स्थानों पर एक चेक पॉइंट बनाए जाएंगे। इन चेक पॉइंट पर पर्यटकों को पंजीयन के दौरन प्राप्त क्यू आर कोड को स्कैन और उनके वाहन के नंबर को स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) से स्कैन किया जाएगा, विवरण सही होने के बाद उन्हें इस स्थान से आगे बढ़ने दिया जाएगा। यह चेक पॉइंट निम्नलिखित स्थान पर लगाए जाएंगे: -

  • किमाड़ी।
  • कुठाल गेट और
  • केम्पटी फाल्स।

इन मार्ग पर एक निश्चित स्थान का चुनाव किया जाएगा, जिसकी जानकारी पर्यटन विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मसूरी टूरिस्ट पंजीकरण के दौरान आवेदक/होटल स्वामी को कुछ दस्तावेज साझा करने होंगे: जैसे की:
    • आधार कार्ड।
    • वाहन पंजीकरण संख्या।
    • मोबाइल नंबर।
    • पासपोर्ट (विदेशी नागरिको के लिए)
    • ईमेल आईडी।

पार्किंग सुविधा

पर्यटकों के अत्यधिक दबाव के चलते मसूरी में पार्किंग की समस्या अक्सर बनी रहती है। इस प्रक्रिया के लागु होने के बाद से मसूरी में पार्किंग की समस्या कुछ हद तक ठीक हो सकेगी। पर्यटकों के लिए मसूरी में प्रमुख मार्गो पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जिनमे किन्क्रेग प्रमुख है। मसूरी की यह एक मात्र मल्टी लेवल पार्किंग में एक समय में 200 गाड़िया खड़ी हो सकती है। सीजन के दौरान यहाँ उपलब्ध पार्किंग की उपलब्धता भी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी, जिससे विभाग हालात पर नियंत्रण पा सके। जैसे ही यहाँ उपलब्ध पार्किंग की उपलब्धता खत्म हो जाएगी उसके पश्चात एक निश्चित स्थान से पर्यटकों के वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसके बदले उन्हें शटल सर्विस की सेवा मुहैया करवाई जाएगी।

पार्किंग शुल्क

किन्क्रेग मल्टी लेवल पार्किंग
  • कार : Rs 470/-
केम्पटी कार पार्किंग स्टैंड
  • कार : Rs 300/-
  • टेम्पो ट्रैवलर : Rs 400/-
  • बस : Rs 600/-
  • मोटरसाइकिल : Rs 100/-

याद रखने योग्य मुख्य बिंदु

मसूरी की ट्रिप प्लान करने से पहले निम्नलिखित बिन्दुओ को जरूरी से याद रखे: -

  • मसूरी आने के लिए सभी पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
  • पंजीयन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • पंजीयन के दौरान प्राप्त यात्रा पत्र को संभाल कर रखे।
  • यात्रा के दौरान अपने साथ पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज अवश्य से रखे, जिसकी जांच निर्धारित चेक पॉइंट पर की जाएगी।
  • अपंजीकृत पर्यटकों को चेक पॉइंट पर पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
  • रहने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले, विशेषकर पीक सीजन के समय।
  • पार्किंग फुल हो जाने पर पर्यटकों को शटल सेवा के द्वारा मसूरी पहुंचाया जाएगा।
  • ग्रीष्मकालीन के समय अपने साथ गर्म कपडे अवश्य से रखे, विशेषकर छोटे बच्चो के लिए।
  • मसूरी में पेट्रोल पंप की संख्या सिमित है, इसलिए अपनी गाडी में उचित मात्रा में ईंधन रखे।
  • एटीएम की सुविधा आपको प्रमुख मार्ग जैसे की लाइब्रेरी चौक इत्यादि पर मिल जाएगी।
  • अपने साथ छाता या रेनकोट अवश्य से रखे विशेषकर बरसात के समय।
  • बाइक रेंटल सेवा का लाभ लेकर भी आप मसूरी के स्थानीय पर्यटक स्थलों पर जा सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क विवरण

  • टूरिस्ट केयर हेल्पलाइन नंबर :-
    • 1364.
    • 0135 2559898.
    • 0135 2552627.
    • 0135 3520100.
  • टूरिस्ट केयर हेल्पलाइन ईमेल :-
    • touristcare.uttarakhand@gmail.com.
    • infoutdb-uk@nic.in.
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड,
    पं. दीन दयाल उपाध्याय पर्यटन भवन, ओएनजीसी हेलीपैड के पास,
    गढ़ी कैंट, देहरादून - 248001 (भारत)

Tourist Registration in Mussoorie

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्यटकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अगस्त। हालाँकि से शुरू होगी जबकि होटल मालिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है।

प्री-पंजीकरण ऑनलाइन उत्तराखंड टूरिस्ट केयर की वेबसाइट से किया जा सकता है।  

हां, मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करनाआवश्यक है। 

मसूरी प्री-रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie/ है। 

आशा की जाती है की यह प्रणाली केवल छुट्टियों और लंबे सप्ताहांतों के दौरान ही लागू होगी।

नहीं, ऑनलाइन मसूरी टूरिस्ट केयर पंजीकरण के लिए अभी किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। 

दस्तावेज के स्थान पर पर्यटकों को पंजीयन के समय जारी क्यू.आर कोड दिखाना होगा। 

ऐसे पर्यटक जिन्होंने मसूरी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण या होटल में बुकिंग नहीं कराई है उन्हें उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा मौके पर पंजीकरण करवाकर मसूरी भेजा जाएगा। 

निकट के घूमने के स्थान

नई टिप्पणी जोड़ें

प्रतिबंधित एचटीएमएल

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang> <em> <strong> <cite> <blockquote cite> <code> <ul type> <ol start type> <li> <dl> <dt> <dd> <h2 id> <h3 id> <h4 id> <h5 id> <h6 id>
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.