श्री केदारनाथ धाम ऑनलाइन पूजा बुकिंग
श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु यदि मंदिर में होने वाली पूजा में भाग लेना चाहते है तो उसके लिए अपनी पूजा ऑनलाइन बुक कर सकते है। श्रद्धालु इसकी बुकिंग बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते है। 2 मई 2025 से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण पहले से ही शुरू हो चुके है। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा और पूजा में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है।
श्री केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा बुक करने की चरणबद्ध प्रक्रिया
- श्रद्धालु ऑनलाइन पूजा बुक श्री केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और नीचे दर्शाए गए ऑनलाइन पूजा बुक का चयन करे।
- पंजीयन हेतु "पंजीकरण करे" का चयन करे।
- अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग, और ईमेल को पंजीकरण फॉर्म में दर्ज करे।
- कॅप्टचा कोड भरने के बाद पंजीकरण पर क्लिक करे।
- श्रद्धालु द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- सफल पंजीयन के पश्चात धन्यवाद संदेश स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पोर्टल द्वारा आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा।
- पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और प्राप्त पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे।
- लॉगिन पश्चात अपने पासवर्ड को नए पासवर्ड से बदले।
- पासवर्ड बदलने के बाद पुनः पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करे।
- लॉगिन पश्चात "बुक पूजा" का चयन करे।
- ध्यान रहे पूजा बुक करने हेतु यात्री का चार धाम यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।
- नियम एवं शर्तो को पढ़ने के बाद उसे स्वीकारे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- डैशबोर्ड के बाए तरफ से श्रद्धालु को जो पूजा करवानी है उसका चयन करना है।
- श्री केदारनाथ धाम में निम्नलिखित प्रकार की पूजा करवा सकते है :
- दिन में होने वाली पूजा। (भाग लेने वाली)
- दिन में होने वाली पूजा (भाग न लेने वाली)
- अटका पूजा।
- दीर्घकालिक पूजा।
- विशेष अवसर।
- पूजा का चयन करके श्रद्धालु पूजा के उप प्रकार का चयन करे जो वह श्री केदारनाथ धाम में करवाना चाहते है।
- पूजा का उप प्रकार चयन करने के बाद यात्री अपना विवरण दर्ज करे।
- श्रद्धालु का सम्पूर्ण विवरण, संपर्क विवरण, और पूजा सम्बंधित विवरण दर्ज करने के बाद आगे बढ़ें का चयन करे।
- पूजा का शुल्क जमा करने के बाद पूजा बुकिंग की रशीद अवश्य से डाउनलोड कर ले।
- चयनित दिवस और समय पर केदारनाथ धाम में पहुँच कर पूजा में भाग ले।
- किसी भी प्रकार की समस्या एवं जानकारी के लिए support-ucdb@uk.gov.in पर ईमेल कर सकते है।

श्री केदारनाथ धाम पूजा के प्रकार और उनके शुल्क
- केदारनाथ धाम में निम्नलिखित प्रकार की पूजा कराई जाती है : -
दिन की पूजा (भाग लेने वाली)
- इस पूजा के लिए श्रद्धालु को उपस्थित होना आवश्यक है।
- श्री केदारनाथ धाम मंदिर में दो प्रकार की पूजा रोजाना की जाती है : -
- पहला : सुबह की पूजा।
- दूसरा : शाम की आरती / पाठ।
प्रातः काल की पूजा | ||
---|---|---|
पूजा का प्रकार | अनुमत व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
महाभिषेक पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 9,500/- रुपए |
रुद्राभिषेक पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 7,200/- रुपए |
लघुरुद्राभिषेक पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 6,100/- रुपए |
षोडशोपचार पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 5,500/- रुपए |
अष्टोपचार पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 950/- रुपए |
पंचोपचार पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 7,200/- रुपए |
पूरे दिन होने वाली पूजा | 5 + 2 अतिरिक्त व्यक्ति जोड़े जा सकते है। | 28,600/- रुपए |
शाम की आरती / पूजा /पाठ | |||
---|---|---|---|
पूजा का प्रकार | अनुमत व्यक्ति की संख्या | पूजा की अवधि | शुल्क |
शिव अष्टोत्तरी पाठ | 3 | 5 मिनट | 1,000/- रुपए |
शिव सहस्त्रनाम पाठ | 3 | 10 मिनट | 2,000/- रुपए |
शिव नामावली | 3 | 15 मिनट | 2,000/- रुपए |
शिव महिम्न स्तोत्रम पाठ | 3 | 12 मिनट | 2,000/- रुपए |
शिव तांडव स्तोत्रम पाठ | 3 | 12 मिनट | 1,900/- रुपए |
शिव पराक्षमस्त्रोतम पाठ | 3 | 12 मिनट | 2,000/- रुपए |
शाम की सम्पूर्ण आरती | 1 | 1 घंटा | 2,800/- रुपए |
दिन की पूजा (भाग न लेने वाली)
- इसके लिए श्रद्धालु के प्रतिभाग की आवश्यकता नहीं है।
- श्री केदारनाथ धाम मंदिर में रोजाना एक प्रकार की पूजा दैनिक/आवधिक की जाती है।
सुबह की पूजा | ||
---|---|---|
पूजा का प्रकार | शुल्क | समय |
प्रातः काल की पूजा (मुख्य पुजारी द्वारा) | 950/- रुपए | सुबह 4 बजे |
बाल भोग (मुख्य पुजारी द्वारा) | 1,000/- रुपए | सुबह 4 बजे |
दैनिक /आवधिक भोग | ||
---|---|---|
पूजा का प्रकार | शुल्क | विवरण |
उत्तम भोग पूजा | 850/- रुपए | मुख्य पुजारी जी द्वारा शाम 3 बजे से 4 बजे तक |
विशेष भोग पूजा | 850/- रुपए | मुख्य पुजारी जी द्वारा शाम 3 बजे से 4 बजे तक |
विशेष भोग पूजा | 325/- रुपए | मुख्य पुजारी जी द्वारा शाम 3 बजे से 4 बजे तक |
दैनिक भोग वितरण | 100/- या अधिक | |
सदाव्रत खिचड़ी | 3,900/- रुपए | भोग प्रसाद केवल 5 व्यक्तियों के लिए होगा |
दैनिक यज्ञ/ हवन | 2,000/- रुपए | दिन में पुजारी जी द्वारा |
अखण्ड ज्योति दैनिक | 3,900/- रुपए | |
दीप बत्ती दान | 1,000/- या अधिक | |
भैरव पूजा भेंट | 1,000/- या अधिक | |
श्री केदारनाथ जी को नित्य नियम भोग | 3,510/- रुपए | पूरे दिन के भोग दान हेतु |
अधीनस्थ मंदिर के देवताओं के लिए नित्य नियम भोग | 5,330/- रुपए |
अटका भोग
- श्रद्धालु द्वारा अटका भोग के लिए दिया गया दान मंदिर के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
- जमा राशि पर प्राप्त ब्याज राशि का उपयोग श्री केदारनाथ जी के दैनिक भोग के लिए किया जाएगा।
- भस्म और पुष्प का प्रसाद भक्तों को प्रत्येक वर्ष अगले पांच वर्षो तक डाक की सहायता से प्राप्त होगा।
अटका भोग | |
---|---|
अटका प्रसाद के प्रकार | शुल्क |
अटका प्रसाद साधारण डाक द्वारा | 585/- रुपए |
अटका प्रसाद पंजीकृत डाक द्वारा | 1,270/- रुपए |
दीर्घकालिक पूजा
- श्री केदारनाथ धाम में भोग चढाने की पूजा श्रद्धालु द्वारा चयनित दिन/ दिनाँक /समय पर की जाएगी।
- दीर्घकालिक पूजा में श्रद्धालु के भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।
- श्रद्धालुओं को भस्म और पुष्प का प्रसाद प्रत्येक वर्ष अगले दस वर्षो तक डाक के माधयम से प्राप्त होगा।
पूजा /भोग (बंधन पूजा) दस वर्षो के लिए | |
---|---|
पूजा / पाठ / आरती | शुल्क |
महा भोग | 13,900/- रुपए |
बाल भोग | 2,400/- रुपए |
महाभिषेक पूजा | 23,100/- रुपए |
अभिषेक पूजा | 12,100/- रुपए |
लघु रुद्राभिषेक पूजा | 8,300/- रुपए |
षोडशोपचार पूजा | 6,500/- रुपए |
सम्पूर्ण शाम की आरती | 6,500/- रुपए |
शिव अष्टोत्तरी पाठ | 1,500/- रुपए |
शिव नामावली | 2,300/- रुपए |
शिव महिम्न स्तोत्रम पाठ | 1,900/- रुपए |
शिव तांडव स्तोत्रम पाठ | 1,900/- रुपए |
शिव सहस्त्रनाम पाठ | 1,900/- रुपए |
शिव पराक्षमस्त्रोतम पाठ | 1,900/- रुपए |
कपूर आरती | 1,900/- रुपए |
विशेष अवसर पर होने वाली पूजा
विशेष अवसर पर होने वाली पूजा | ||
---|---|---|
पूजा / पाठ / आरती | शुल्क | पूजा विवरण |
अखण्ड ज्योति वार्षिक | 28,600/- रुपए | एक यात्रा वर्ष के लिए |
श्रावण पूर्णिमा अन्नकूट | 7,540/- रुपए | रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व |
प्रति सोमवार यज्ञ हवन | 2,000/- रुपए | पुजारी द्वारा दिन के बाद |
शिव समाधि पूजन | 6,500/- रुपए | कपाट बंद होने के दिवस पर |
महत्वपूर्ण लिंक
- श्री केदारनाथ धाम पूजा बुकिंग श्रद्धालु पंजीकरण।
- श्री केदारनाथ धाम पूजा बुकिंग श्रद्धालु लॉगिन।
- श्री केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति आधिकारिक वेबसाइट।
संपर्क विवरण
- कार्यालय सम्बंधित पूछताछ :- 0135 2741600.
- सामान्य पूछताछ एवं ऑनलाइन प्रसाद के सदर्भ में :- +917302257116.
- श्री केदारनाथ मंदिर पूजा बुकिंग श्रद्धालु हेल्पलाइन :- +918979001008.
- ऑनलाइन सेवाएँ /अंतराष्ट्रीय श्रद्धालु हेल्पलाइन :- 0135 2741600.
- मीडिया संबंधी जानकारी :- +91 7302257115.
- प्रचार कार्यालय ऋषिकेश :- 0135 2430261.
- ईमेल सहायता :-
- ceo.bktcddn@gmail.com.
- support-ucdb@uk.gov.in.
- मुख्य कार्यालय का पता :- साकेत, लेन नंबर 7, कैनाल रोड, देहरादून उत्तराखंड।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1.क्या केदारनाथ धाम में पूजा बुकिंग से पहले चार धाम यात्रा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है ?
हाँ, चार धाम यात्रा पंजीकरण उन सभी श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य है जो चार धाम यात्रा करने वाले है और इसके साथ-साथ मंदिर में होने वाली पूजा में सहभाग करना चाहते है।
2.श्री केदारनाथ धाम की पूजा हेतु में कहाँ से ऑनलाइन बुकिंग कर सकता हूँ?
श्रद्धालु केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ से कर सकते है।
3.क्या मुझे पूजा हेतु मंदिर मे उपस्थित होना अनिवार्य है ?
नहीं, दिन की पूजा (जिसमे उपस्थिति अनिवार्य है) के अतिरिक्त अन्य सभी पूजा जैसे की अटका भोग, दीर्घकालिक पूजा, और दिन की शामिल होने वाली पूजा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है।
4.अटका भोग पूजा क्या है और अन्य पूजा से अलग क्यों है ?
अटका भोग पूजा दान समबन्धित पूजा है इसमें श्रद्धालुओं द्वारा पूजा के लिए मंदिर के बैंक में दान जमा किया जाता है। बैंक में जमा शुल्क से प्राप्त ब्याज से मंदिर में रोजाना भोग लगाया जाता है और श्रद्धालुओं को डाक द्वारा प्रत्येक वर्ष अगले 5 वर्षो के लिए भष्म और पुष्प भेजे जाते है।
5.किस प्रकार की दीर्घकालिक पूजा उपलब्ध है और उसमे क्या शामिल है ?
इस पूजा में श्रद्धालुओं को दस वर्षो के लिए उनके द्वारा चयनित दिन /दिवस /समय में महाभिषेक, बाल भोग, अभिषेक पूजा, शिव पाठ के साथ श्रद्धालुओं को दस वर्षो तक प्रति वर्ष डाक द्वारा प्रसाद वितरण शामिल है।