Skip to main content

श्री बद्रीनाथ धाम ऑनलाइन पूजा बुकिंग

श्री बद्रीनाथ धाम जाने वाले ऐसे श्रद्धालु जो मंदिर में होने वाली पूजा में शामिल या पूजा करवाना चाहते है उन्हें इसके लिए अपनी पूजा को ऑनलाइन बुक करना होगा। इसके लिए श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते है। बद्रीनाथ धाम की यह वार्षिक यात्रा 4 मई 2025 से प्रारम्भ होगी जिसके ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूजा में भाग लेने हेतु इसके लिए अलग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
 

श्री बद्रीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा बुक करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

  • बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन पूजा बुक करने की सुविधा प्रदान करती है।
  • इसके लिए श्रद्धालुओं को बीकेटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और बुक पूजा ऑनलाइन का चयन करना है। 
    Book Puja Online for Shri Badrinath Dham
  • सर्वप्रथम पंजीयन हेतु 'पंजीकरण करे' का चयन करे। 
    Register for Shri Badrinath Dham Puja Booking
  • अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग और ईमेल दर्ज करे।
    Registration for Puja Booking for Shri Badrinath Dham
  • प्रस्तुत कॅप्टचा कोड को भरे और "पंजीकरण" पर क्लिक करे।
  • पोर्टल द्वारा श्रद्धालु के मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किए जाएंगे।
    OTP Verification for Puja Booking for Badrinath Dham
  • सफल पंजीयन के पश्चात बधाई सन्देश प्रस्तुत होगा।
    Congratulation Message for Puja Booking Badrinath
  • पंजीयन पश्चात बद्रीनाथ केदारनाथ समिति द्वारा श्रद्धालु को पासवर्ड उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त होगा।
  • अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे।
    Login for Puja Booking for Shri Badrinath Dham
  • प्राप्त पासवर्ड को नए पासवर्ड से बदले। 
    Change Password
  • अपना मोबाइल नंबर और नए पासवर्ड को दर्ज करके पुनः लॉगिन करे।
  • लॉगिन पश्चात बुक पूजा का चयन करे।
  • ध्यान रहे ऑनलाइन पूजा बुक करने से पूर्व श्रद्धालु का चार धाम पंजीकरण होना आवश्यक है।
    Chardham Registration Mandatory for Shri Badrinath Puja Booking
  • सभी नियम एवं शर्तो को पढ़कर उसे स्वीकारे और सबमिट बटन का चयन करके आगे बढ़ें।
    Terms and Conditions for Pooja Booking in Shri Badrinath Dham
  • पोर्टल के बाएं तरफ श्रद्धालु को किस प्रकार की पूजा बुक करनी है उसका चयन करे।
    Type of Puja in Shri Badrinath Dham
  • श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु निम्नलिखित प्रकार की पूजा को ऑनलाइन बुक कर सकते है : -
    • प्रतिदिन / आवधिक।
    • प्रतिदिन भोग।
    • विशेष दिवस।
    • अटका भोग प्रसाद। (दीर्घकालिक)
    • बंधन पूजा। (दीर्घकालिक)
  • पूजा का चयन करने के पश्चात, श्रद्धालु को चयनित पूजा के उप प्रकार का चयन करना है, जिसे वह श्री बद्रीनाथ धाम में करना चाहते है।
  • पूजा के उप प्रकार का चयन के बाद पूजा का दिवस और व्यक्तियों की संख्या का चयन करे।
  • श्रद्धालु विवरण, संपर्क सूत्र, और पूजा सम्बंधित विवरण दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • पूजा की धनराशि जमा करके श्री बद्रीनाथ पूजा बुकिंग की रशीद की कॉपी अवश्य से निकाल ले।
  • श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर अपनी पूजा बुकिंग को सत्यापित करके पूजा में भाग ले।
  • किसी भी प्रकार की समस्या एवं जानकारी हेतु support-ucdb@uk.gov पर ईमेल करे।
  • श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में की जाने पूजा की सूची एवं उनके शुल्क यहाँ देख सकते है।
Shri Badrinath Dham Puja Booking Process

श्री बद्रीनाथ धाम पूजा के प्रकार और पूजा शुल्क

भाग लेने वाली दिन की पूजा

  • पूजा के लिए श्रद्धालु की उपस्थिति अनिवार्य है।
  • श्री बद्रीनाथ धाम में रोजाना पांच प्रकार की पूजा आयोजित की जाती है; जैसे की : -
    • प्रातः काल होने वाली पूजा (04:30 AM to 06:30 AM)
    • विशेष पूजा (04:00 AM to 08:00 PM)
    • पूरे दिन होने वाली पूजा (07:30 AM to 12:00 दोपहर and 03:00 PM to 06:00 PM)
    • शाम की आरती /पूजा / पाठ (06:00 PM to 07:45 PM)
    • मंदिर बंद होने की पूजा /पाठ
प्रातः काल होने वाली पूजा
समय (04:30 AM to 06:30 AM)
पूजा का प्रकार अनुमत व्यक्ति की संख्या शुल्क 
महाभिषेक पूजा1Rs. 4,700/-
अभिषेक पूजा1Rs. 4,500/-
विशेष पूजा
समय (04:00 AM to 08:00 PM)
पूजा का प्रकार अनुमत व्यक्ति की संख्याशुल्क 
पूरे दिन होने वाली पूजा1Rs. 12,000/-
श्रीमद्भागवत शप्त पाठ1Rs. 51,000/-
पूरे दिन होने वाली पूजा
समय (07:30 AM to 12:00 दोपहर)
(03:00 PM to 06:00 PM)
पूजा का प्रकार अनुमत व्यक्ति की संख्याशुल्क 
वेद पाठ1Rs. 2,500/-
गीता पाठ1Rs. 2,500/-
शाम की आरती /पूजा / पाठ
समय (06:00 PM to 07:45 PM)
पूजा का प्रकार अनुमत व्यक्ति की संख्याशुल्क 
कर्पूर आरती1Rs. 201/-
चंडी आरती1Rs. 401/-
स्वर्ण आरती1Rs. 501/-
अष्टोत्तरी पूजा1Rs. 401/-
विष्णु सहस्त्रनाम पाठ1Rs. 701/-
विष्णुसहस्रनामावली1Rs. 601/-
मंदिर बंद होने की पूजा /पाठ
अनिश्चित समय
पूजा का प्रकार अनुमत व्यक्ति की संख्याशुल्क 
गीत गोविन्द पाठ के साथ शयन आरती1Rs. 4,700/-

दिन की पूजा शामिल ना होने वाली

  • पूजा में भाग लेने के लिए भक्तों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है।
  • श्री बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन केवल एक प्रकार की पूजा आयोजित की जाती है, जो है दैनिक/ आवधिक भोग।
श्री बद्रीनाथ जी के लिए प्रतिदिन /समय-समय पर भोग
पूजा का प्रकारशुल्कपूजा विवरण
पिंड प्रसादRs. 101/-प्रसाद उन तीर्थयात्रियों के लिए प्रयोग किया जाता है जो पिंड दान करना चाहते हैं।
यात्री भोग।Rs. 101/- या अधिकश्री बद्रीनाथ जी का दैनिक भोग पकाकर तीर्थयात्रियों में वितरित किया जाता है।
एक दिन की अखंड ज्योतिRs. 1,500/-भक्त अखंड ज्योति के लिए एक दिन का घी दान कर सकते है।
एक वर्ष की अखंड ज्योतिRs. 4,951/-भक्त अखंड ज्योति के लिए एक वर्ष का घी दान कर सकते है।
समापन दिवस पर घृत कांबले (कंबल)।Rs. 5,100/-कपाट बंद होने के दिन श्री बद्रीनाथ जी को घी से भीगे कम्बलों से ढका जाना।
समापन दिवस पर दीपक के लिए घी।Rs. 5,100/-कपाट बंद होने के समय श्री बद्रीनाथ जी के लिए घी।
खीर भोग।Rs. 1,001/-श्री बद्रीनाथ जी में खीर भोग के लिए भक्त दान कर सकते है।
श्री बद्रीनाथ जी के लिए नित्य नियम भोगRs. 11,000/-श्री बद्रीनाथ जी के लिए तैयार भोग भक्तों में वितरित किया जाता है।
अधीनस्थ मंदिर के देवताओं के लिए नित्य नियम भोगRs. 7,001/-श्री बद्रीनाथ जी के लिए तैयार भोग भक्तों में वितरित किया जाता है।

अटका भोग

  • भक्त द्वारा अटका भोग के लिए दिए जाने वाला दान मंदिर के बैंक अकाउंट में किया जाता है।
  • बैंक में प्राप्त इस दान राशि का उपयोग श्री बद्रीनाथ जी के डेली भोग के लिए उपयोग में लाया जाता है।
  • निर्माल्य चंदन/तुलसी प्रसाद सभी दानकर्ता को उनके घर 5 वर्षो तक भेजा जाएगा।
अटका भोग
अटका प्रसाद के प्रकारशुल्क
अटका प्रसाद साधारण डाक द्वाराRs. 421/-
अटका प्रसाद पंजीकृत डाक द्वाराRs. 980/-

बंधन पूजा (दीर्घकालीन)

  • श्री बद्रीनाथ जी को दी जाने यह पूजा विशेष अवसर/ दिन /भक्त द्वारा चयन दिवस पर की जाएगी।
  • इस बंधन पूजा में भक्तो के की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है।
  • निर्माल्य चंदन/तुलसी प्रसाद दानकर्ता/भक्तो को अगले 10 वर्षों तक निर्दिष्ट दिन पर भेजा जाएगा।
     
पूजा /भोग (बंधन पूजा) दस वर्षो के लिए
पूजा /पाठ /आरतीशुल्क
महा भोगRs. 32,501/-
बाल भोगRs. 7,301/-
अभिषेक भोगRs. 44,201/-
विष्णु सहस्त्रनाम पाठRs. 7,411/-
विष्णुसहस्रनामावलीRs. 9,101/-
अष्टोत्तरी पाठRs. 4,301/-
स्वर्ण आरतीRs. 5,201/-
चंडी आरतीRs. 2,731/-
कर्पूर आरतीRs. 1,951/-

विशेष अवसर पर पूजा

विशेष अवसर पर होने वाली पूजा
पूजा का नामशुल्कपूजा विवरण
भगवान नर नारायण जन्मोत्सवRs. 5,001/-श्रावण माह में।
दीप मल्लिका उत्सवRs. 5,001/-दीपावली में।
माता मूर्ति उत्सवRs. 5,100/-वामन द्वादशी में।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सवRs. 11,000/-कृष्णा जन्मदिवस में।
श्रावणी रुद्राभिषेकRs. 12,000/-श्रावण माह में।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

  • कार्यालय सम्बंधित पूछताछ :- 0135 2741600.
  • सामान्य जानकारी और ऑनलाइन प्रसाद सेवाएं :- +917302257116.
  • श्री बद्रीनाथ मंदिर पूजा बुकिंग हेतु श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर :- +918979001008.
  • ऑनलाइन सेवाए /विदेशी श्रद्धालु हेल्पलाइन :- 0135 2741600.
  • मीडिया सम्बंधित पूछताछ :- +91 7302257115.
  • ऋषिकेश प्रचार कार्यालय :- 0135 2430261.
  • ईमेल सहायता :-
    • support-ucdb@uk.gov.in.
    • ceo.bktcddn@gmail.com.
  • मुख्य कार्यालय का पता :- साकेत, लेन नंबर 7, कैनाल रोड, देहरादून उत्तराखंड।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्र यात्रा वर्ष 2025 के लिए दिनाँक 4 मई 2025 से प्रारम्भ होगी और मंदिर में होने वाली पूजा बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। भक्त अपनी पूजा ऑनलाइन माध्यम से श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट से कर सकते है।

जी हाँ, बद्रीनाथ धाम में पूजा बुक हेतु चार धाम यात्रा पंजीकरण आवश्यक है।

भक्त अपनी पूजा को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट (बीकेटीसी) के द्वारा बुक कर सकते है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर पंजीकरण, लॉगिन करके पूजा बुक कर सकते है।

  • बद्रीनाथ धाम में होने वाली पूजा चार भागो में विभाजित है : -
    • दिन की पूजा (उपस्थित और अनुपस्थित)
    • विशेष दिवस पूजा।
    • अटका भोग (दीर्घकालिक)
    • बंधन पूजा (दीर्घकालिक)
  • आप सम्पर्क कर सकते है : -
    • श्रद्धालु सहायता : -  +918979001008
    • ऑनलाइन सेवा हेल्पलाइन : -  0135 2741600
    • ईमेल सेवा : -  support-ucdb@uk.gov.in
    • मीडिया सहायता : - +91 7302257115

नई टिप्पणी जोड़ें

प्रतिबंधित एचटीएमएल

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang> <em> <strong> <cite> <blockquote cite> <code> <ul type> <ol start type> <li> <dl> <dt> <dd> <h2 id> <h3 id> <h4 id> <h5 id> <h6 id>
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.