श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 पंजीकरण की प्रक्रिया
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा हिंदू धर्म में एक पवित्र तीर्थ स्थल है। हर साल लाखों श्रद्धालु गुफा में दर्शन के लिए आते हैं, जहाँ भगवान शिव की भक्ति के रूप में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग की पूजा की जाती है।
श्री अमरनाथ जी की यात्रा आमतौर पर हर साल जुलाई से अगस्त के बीच शुरू होती है। वर्ष 2025 के लिए, यात्रा आरंभ तिथि 3 जुलाई 2025 है, और यात्रा की समाप्ति तिथि 9 अगस्त 2025 है।
श्री अमरनाथ पवित्र गुफा में दर्शन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और बिना पंजीकरण और वैध आरएफआईडी कार्ड के किसी भी भक्त को पवित्र गुफा में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक मार्ग पर प्रतिदिन 10,000 यात्री पवित्र गुफा में दर्शन करेंगे।
नोट 1: भारी बारिश के चलते बालटाल और पहलगाम यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वर्ष 2025 की अमरनाथ यात्रा अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले 3 अगस्त 2025 से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दी गई है।
नोट 2: सुरक्षा कारणों के चलते वर्ष 2025 की श्री अमरनाथ जी की यात्रा में सरकार द्वारा यात्रा के दोनों मार्ग बालटाल और पहलगाम पर हेलीकाप्टर सेवा पर रोक लगाई गई है। जिसके चलते इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा केवल पैदल मार्ग द्वारा ही की जाएगी।
श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण कैसे करें
- वर्ष 2025 में श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा के दर्शन करने के इच्छुक यात्रियों को अपनी यात्रा का पंजीकरण कराना आवश्यक है। वैध यात्रा परमिट के बिना किसी भी यात्री को श्री अमरनाथजी गुफा की यात्रा करने और दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक यात्री निम्नलिखित माध्यमों से श्री अमरनाथजी की यात्रा करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं :-
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से।
- नामित बैंक शाखाओं में जाकर ऑफ़लाइन पंजीकरण फ़ॉर्म के माध्यम से।
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से।
अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से श्री अमरनाथजी यात्रा का पंजीकरण
- यात्री श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके यात्रा परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
- श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए पंजीकरण 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके है।
- ऑनलाइन सेवाओंपर क्लिक करना होगा।
- 13 वर्ष से कम आयु और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति तथा छह सप्ताह की गर्भवती महिलाएँ श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए पात्र नहीं हैं।
- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा रजिस्टर पर क्लिक करें।
- यात्री अपने एक मोबाइल नम्बर का उपयोग करके अधिकतम 4 यात्रियों का पंजीकरण कर सकते हैं।
-
- यात्री को अपने द्वारा भरे गए विवरण की जाँच करनी होती और श्री अमरनाथजी यात्रा यात्री पंजीकरण फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर जमा कर देना होगा।
- यात्री के ईमेल वेबसाइट द्वारा एक आवेदन संख्या भेजी जाएगी।
- पंजीकरण शुल्क के रूप में यात्री को 250/- रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- पंजीकरण शुल्क अदा करने के लिए यात्री को फिर से ऑनलाइन सेवाओं पर जाना होगा और भुगतान करें/ परमिट डाउनलोड करें पर क्लिक करना होगा।
- यात्री को अपना आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और भुगतान करें और परमिट डाउनलोड करें पर क्लिक करना होगा।
- यात्रा परमिट डाउनलोडकर सकते है।
- पंजीकरण की स्थितिभी देख सकते हैं।
- श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की सम्पूर्ण यात्रा के दौरान परमिट, मेडिकल सर्टिफिकेट, आरएफआईडी कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य रूप यात्री को अपने पास रखना आवश्यक है।
- जम्मू/ कश्मीर संभाग के किसी भी केंद्र से यात्री अपना आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर सकते है।
बैंक शाखाओं में जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से
- श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में स्थित श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा में जाने के लिए यात्रा परमिट ऑफलाइन पंजीकरण फ़ॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा कर प्राप्त कर सकते है।
- वर्ष 2025 के लिए श्री अमरनाथजी यात्रा ऑफ़लाइन यात्री पंजीकरण फ़ॉर्म सम्पूर्ण भारत भर में पंजाब नेशनल बैंक (309), जेके बैंक (91), यस बैंक (34) और एसबीआई (99) की कुल 533 बैंक शाखाओं में उपलब्ध है।
- पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा और प्रत्येक बैंक शाखा में प्रति दिन प्रति रूट का कोटा तय है।
- यात्री/ श्रद्धालुओं को अधिकृत बैंक शाखा में जाना होगा और बैंक शाखा के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
- बैंकों के अधिकारी द्वारा यात्री को श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 का पंजीकरण फ़ॉर्म प्रदान किया जायेगा जिसे यात्री को सही ढंग से भरना होगा।
- पंजीकरण फ़ॉर्म के साथ यात्री को अपना अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।
- बैंक अधिकारी आधार कार्ड आधारित बायोमेट्रिक ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से यात्री को पंजीकृत करेंगे और यात्रा परमिट ऑनलाइन जारी करेंगे।
- श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए जारी किया जाने वाला यात्रा परमिट बैंकों द्वारा यात्रा शुरू होने से 7 दिन पहले बंद कर दिया जाएगा।
- अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र 08-04-2025 को या उसके बाद जारी किया जाना चाहिए।
- यात्री पंजीकरण शुल्क के रूप में 150/- रुपये जमा करने होंगे।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से
- अधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशनके माध्यम से श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा की यात्रा के लिए यात्री परमिट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
- अधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशनको डाउनलोड करना होगा और रजिस्टर करें पर क्लिक करना होगा।
- यात्रा और यात्री का विवरण दर्ज करें।
- यात्री को फोटो और अनिवार्य चिकित्सा प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
- भरे गए सभी विवरण को अच्छे से जांचने के बाद फॉर्म को जमा कर देना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद यात्री अपना यात्रा परमिट डाउनलोड कर सकते है।

श्री अमरनाथजी की यात्रा का रुट
- यात्री दो मार्गों से होते हुवे श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा करके दर्शन कर सकते हैं।
- एक मार्ग पहलगाम से होकर जाता है और दूसरा बालटाल से होकर जाता है।
पहलगाम के रास्ते होते हुवे श्री अमरनाथजी की यात्रा का रुट
- जम्मू से पहलगाम :-
- यह यात्रा मार्ग जम्मू से शुरू होता है और जम्मू से पहलगाम की दूरी 315 किलोमीटर है जिसे यात्री द्वारा टैक्सी या बस से आसानी से पूरा किया जा सकता है।
- रघुनाथ बाज़ार में स्थित जम्मू और कश्मीर सरकार के पर्यटक स्वागत केंद्र पर सुबह-सुबह टैक्सी और बस उपलब्ध हैं।
- यात्री हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचकर भी वहां से सड़क मार्ग से पहलगाम के लिए जाने का दूसरा विकल्प चुन सकते हैं।
- पहलगाम :-
- श्रीनगर से पहलगाम की दूरी महज 96 किलोमीटर है।
- और पहलगाम से श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की दूरी 32 किलोमीटर है।
- गैर सरकारी संगठनों द्वारा नुनवारी यात्री शिविरों में मुफ़्त लंगर (भोजन) का भी आयोजन किया जाता है।
- चंदनवाड़ी :-
- चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किलोमीटर दूर है।
- यात्री मिनी बसों से चंदनवाड़ी तक पहुँच सकते हैं।
- जगह जगह पर लंगर भी उपलब्ध है जहाँ यात्री निशुल्क भोजन का आनंद ले सकते है।
- पिस्सू टॉप :-
- चंदनवाड़ी से यात्रियों को पिस्सू टॉप तक जाना होगा।
- पिस्सू टॉप तक पहुँचने के लिए यात्रियों को ऊँची पहाड़ियों पर चढ़ना होगा।
- ऐसा कहा जाता है की भगवान भोलेनाथ शिवशंकर के पहले दर्शन यहीं से होते है।
- शेषनाग :-
- शेषनाग यात्रा के बीच में पड़ने वाला एक पर्वत है, जिसकी सात चोटियाँ हैं।
यहाँ श्री अमरनाथजी यात्रा करने वालो के लिए दूसरा रात्रि शिविर लगाया जाता है।
- शेषनाग यात्रा के बीच में पड़ने वाला एक पर्वत है, जिसकी सात चोटियाँ हैं।
- पंचतरणी :-
- अगले दिन यात्री फिर पंचतरणी पहुँचेंगे, जो 3,657 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
- यात्रियों को ये सुझाव दिया जाता है की अपने साथ गरम ऊनी कपड़े और वैसलीन साथ रखे।
- यहाँ से यात्रियों को ऑक्सीजन की कमी भी महसूस हो सकती है।
- पंचतरणी श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा के दौरान तीसरा रात्रि शिविर है।
- श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा :-
- यात्री श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की ओर जाते समय अमरावती और पंजतरी नदियों के संगम को देख सकते हैं।
- यहाँ दो छोटे शिवलिंग हैं, जिनमें से एक माँ पार्वती का और दूसरा श्री गणेश जी का है।
- यात्रियों को दर्शन करने के बाद उसी दिन पंचतरणी वापस लौटना होगा।
बालटाल होते हुवे श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा का यात्रा मार्ग रूट
- जम्मू से बालटाल :-
- जम्मू से बालटाल की दूरी 400 किलोमीटर है।
- यह दूरी टैक्सी या बस द्वारा तय की जा सकती है, जो रघुनाथ बाज़ार में पर्यटक स्वागत केंद्र पर सुबह के समय उपलब्ध होती है।
- जम्मू से बालटाल तक का सड़क मार्ग कुछ इस प्रकार है :- जम्मू→उधमपुर→कुद→पटनीटॉप→रामबन→बनिहाल→काजीगुंड→अनंतनाग→श्रीनगर→सोनमर्ग→बालटाल।
- यात्री सीधे श्रीनगर के लिए फ्लाइट भी ले सकते है और उसके बाद फिर सड़क मार्ग से बालटाल के लिए रवाना हो सकते है।
- बालटाल से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा तक :-
- श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की दूरी बालटाल से मात्र 14 किलोमीटर की है।
- यात्री यह 14 किलोमीटर की दूरी पैदल या खच्चरों की सहायता से तय कर सकते हैं।
- विकलांग और वृद्ध यात्रियों के लिए डांडी की सुविधा भी उपलब्ध है।
- श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन करने के बाद यात्रियों को उसी दिन बालटाल लौटना होगा।
श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग प्रक्रिया
- इच्छुक यात्री श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
- हेलीकॉप्टर सेवा निजी ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाती है।
- हेलीकॉप्टर सेवा का मार्ग और टिकट की दरों को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा तय किए जायेगा।
- श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग अधिकारिक वेबसाइट और एजेंटों के माध्यम से भी बुक की जा सकती है।
- हेलीकप्टर के माध्यम से यात्रा करने के लिए तीन हेलीकॉप्टर मार्ग उपलब्ध हैं जिससे यात्री श्री अमरनाथ जी पवित्र गुफा तक पहुँच सकते हैं।
- पहला बालटाल मार्ग (नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ) है। इस मार्ग पर हेलीकॉप्टर की सेवा ग्लोबल वेक्टरा हेलीकॉर्प लिमिटेड और मेसर्स एरो एयर क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दी जाती है। हेलीकॉप्टर की टिकट की कीमतें अभी उपलब्ध नहीं हैं।
- दूसरा मार्ग पहलगाम मार्ग (पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम) है और हेलीकॉप्टर की सेवा थम्बी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की जाती है।
- और तीसरा हेलीकॉप्टर मार्ग श्रीनगर-नीलग्रथ-श्रीनगर है। इस मार्ग पर ग्लोबल वेक्टरा हेलीकॉर्प लिमिटेड यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करा रहा है।
- श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग आमंत्रित की जाती है।
- लेकिन वर्ष 2025 में सुरक्षा कारणों के चलते हेलीकाप्टर सेवा पर रोक लगाई गई है।
- अतः श्रद्धालु पैदल मार्ग से ही यात्रा को पूर्ण कर सकते है।
यात्रा के दौरान यात्री को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं/ सेवाएं
- 5,00,000/- रुपये प्रति व्यक्ति का दुर्घटना बीमा। (केवल मृत्यु हो जाने की दशा में देय)
- किराये पर टेंट आवास यात्रियों को दिए जायेंगे। टेंट का किराया 370/- रुपये से लेकर 800/- रुपये प्रति बिस्तर तक है जो अधिकतम 24 घंटे के लिए मान्य होगा।
- लंगर की सुविधा जिसमें यात्रियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
- एनजीओ, भारतीय सेना और सीएपीएफ की सहायता से यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- क्लॉक रूम की सुविधा जिसमे यात्री अपना सामान रख सकते है।
- बालटाल में किराये पर गाड़ियों की पार्किंग सुविधा।
- दूरसंचार सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं जिसके लिए यात्री समर्पित केन्द्रो से मोबाइल सिम खरीद सकते है।
- पिट्ठू /पालकी सेवाएं भी किराये के आधार पर उपलब्ध हैं। (वृद्धजन और दिव्यांगों के लिए)
यात्रा के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
- यात्रा करने के लिए मजबूत शारीरिक फिटनेस की आवश्यकता है।
- यात्रा से एक महीना पहले कम से कम प्रतिदिन 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की कोशिश यात्री को करनी होगी करें।
- गहरी साँस लेने का व्यायाम और प्रतिदिन योग करें।
- ऑक्सीजन दक्षता में सुधार के लिए यात्री को नियमित रूप से प्राणायाम करना होगा।
- डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए प्रतिदिन 5 लीटर या उससे अधिक पानी पियें।
- शराब का सेवन न करे और न ही कैफीन युक्त पेयजल पियें।
- धूम्रपान न करें।
- उच्च ऊंचाई की बीमारी के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र में संपर्क करें।
- यात्री को हर समय अपने साथ पहचान प्रमाण पत्र, यात्रा परमिट और आरएफआईडी कार्ड को रखना होगा और मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा।
- छाता, विंड चीटर, रेनकोट और वाटरप्रूफ जूते साथ रखें।
महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
- श्री अमरनाथजी यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण फॉर्म 2025
- श्री अमरनाथजी यात्रा अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र 2025
महत्वपूर्ण लिंक
- श्री अमरनाथजी यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण।
- श्री अमरनाथजी यात्रा के पंजीकरण आवेदन की स्थिति।
- श्री अमरनाथजी अधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन।
- श्री अमरनाथजी यात्रा परमिट डाउनलोड।
- अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत चिकित्सा संस्थानों की राज्यवार सूची।
- श्री अमरनाथजी यात्रा पंजीकरण के लिए नामित बैंकों की राज्यवार सूची।
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट।
- श्री अमरनाथ जी यात्रा की पालकी/घोडा/कुली शुल्क।
संपर्क विवरण
- अधिक जानकारी हेतु :- 14464.
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड टोल फ्री नम्बर :-
- 18001807198.
- 18001807199.
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड सम्पर्क नम्बर :-
- 0194 2313146.
- 0194 2313147.
- 0194 2313149.
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड सम्पर्क ईमेल :-
- sasbjk2001@gmail.com.
- IT Helpdesk Emails :-
- ithelpdesksasb1@gmail.com.
- ithelpdesksasb2@gmail.com.
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का पता :-
दूसरी मंजिल, ब्लॉक-III,
इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स, राज बाग,
श्रीनगर - 190008.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1.श्री अमरनाथजी यात्रा वर्ष 2025 में कब शुरू और समाप्त होगी?
वर्ष 2025 के लिए श्री अमरनाथजी यात्रा 03-07-2025 को शुरू होगी और 09-08-2025 को समाप्त होगी।
2.क्या श्री अमरनाथजी की यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण करना अनिवार्य है?
हां, सभी श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम पंजीकरण और वैध आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी को भी पवित्र गुफा में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
3.यात्री श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण कैसे कर सकते है?
- यात्री श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
- नामित बैंक शाखाओं (पीएनबी, जेके बैंक, एसबीआई, यस बैंक) में जाकर ऑफ़लाइन पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से।
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन से।
4.श्री अमरनाथजी यात्रा पंजीकरण के लिए यात्रीयों के लिए निर्धारित की गयीआयु सीमा क्या है?
13 वर्ष से कम, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा गर्भवती महिलाएं (छह सप्ताह से अधिक) यात्रा के लिए पंजीकरण करने हेतु पात्र नहीं हैं।
5.यात्रा हेतु पंजीकरण करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
- वैध पहचान प्रमाण।(जैसे आधार कार्ड )
- 8 अप्रैल 2025 के बाद जारी किया गया अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी)।
- हाल ही की एक तस्वीर।
6. श्री अमरनाथजी की यात्रा के लिए कौन-कौन से विभिन्न मार्ग उपलब्ध हैं?
- पहलगाम मार्ग।(पवित्र गुफा तक 32 किमी की यात्रा)
- बालटाल मार्ग।(पवित्र गुफा तक 14 किमी की यात्रा)
- नीलग्राथ (बालटाल), पहलगाम और श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।
7.श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा के दर्शन के लिए प्रतिदिन कितने यात्रियों को अनुमति दी जाएगी?
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए प्रति मार्ग प्रतिदिन अधिकतम 10,000 यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।
8.श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएँ क्या है?
- मृत्यु होने की दशा में 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा।
- 500 से 800 रूपये की दर से रहने के लिए टेंट।
- निःशुल्क खाने की सुविधा।
- चिकित्सा सुविधा, सामान रखने के लिए क्लॉक रूम, पार्किंग, पालकी की सुविधा।
9.यात्री श्री अमरनाथ की की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं कैसे बुक कर सकते है?
- हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से की जा सकती है। श्री अमरनाथजी के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ यहाँ से संचालित होती हैं :-
- नीलग्रथ (बालटाल) से पंचतरणी।
- पहलगाम से पंचतरणी।
- श्रीनगर से नीलग्रथ।
10.श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के संबंध में सहायता के लिए यात्री किससे संपर्क कर सकते है?
- सूचना हेल्पलाइन: 14464.
- श्राइन बोर्ड टोल-फ्री नंबर: 18001807198 / 18001807199.
- कार्यालय संपर्क नंबर: 0194 2313146 / 0194 2313147 / 0194 2313149.
- ईमेल: sasbjk2001@gmail.com | ithelpdesksasb1@gmail.com | ithelpdesksasb2@gmail.com.
नई टिप्पणी जोड़ें